अल्जाइमर का शरीर पर असर
Alzheimer's Se Body Par Kya Asar Hota Hai: अल्जाइमर रोग एक neurodegenerative disorder है, यानी यह बीमारी धीरे-धीरे दिमाग की कोशिकाओं को नष्ट करती है और उनकी आपसी कनेक्टिविटी बिगाड़ देती है। अल्जाइमर में दिमाग में Amyloid-β नामक प्रोटीन असामान्य रूप से जमा होने लगता है। यह प्रोटीन आपस में चिपककर गांठ जैसी परतें बना देता है। ये प्लाक्स न्यूरॉन्स के बीच संचार को बाधित करते हैं। धीरे-धीरे यह मस्तिष्क कोशिकाओं की मौत का कारण बनते हैं। जब हमने आर्टेमिस हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी एवं मिर्गी कंसल्टेंट डॉक्टर विवेक बरुन से बात की। उन्होंने बताया कि हम सभी यही मानते हैं कि इसपर दिमाग पर ही असर पड़ता है, जिससे सोचने समझने याददाश्त की क्षमता प्रभावित होती है, लेकिन ये न सिर्फ दिमाग बल्कि आपके पूरे शरीर पर भी असर डालता है और धीरे-धीरे आपका शरीर काम करना बंद कर देता है। दुनिया भर में लगभग 2.4 करोड़ लोग अल्जाइमर रोग से पीड़ित हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के 10 में से एक व्यक्ति को यह रोग है। ऐसे आइए थोड़ा विस्तार से जानते हैं कि कैसे अल्जाइमर का प्रभाव शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर पड़ता है।