गर्मियों में एलोवेरा के फायदे
Garmiyon Mein Aloe Vera Shot Peene ke Fayde: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आपको कब्ज, पेट में दर्द, पिंपल्स, एक्ने जैसी परेशानियां होने लगती हैं और आप इसे ठीक करने के लिए कोई सस्ता और नेचुरल नुस्खा खोज रहे हैं, तो एलोवेरा से बना शॉर्ट आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा में विटामिन (A, C, E, B12), मैग्नीशियम, एंजाइम और अमीनो एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में एलोवेरा का शॉट पीने से पेट को अंदर से ठंडक मिलती है। आयुर्वेद में एलोवेरा को घृतकुमारी कहा जाता है। यह पाचन तंत्रिका से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है। गर्मियों में एलोवेरा का सेवन विभिन्न प्रकार से करने से पेट दर्द, कब्ज, हीट स्ट्रोक और पिंपल्स जैसी परेशानियां कम होती हैं।
