वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां: इन 5 गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार है Air Pollution

पीएसआरआई अस्पताल, दिल्ली की सीनियर कंसल्टेंट (पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर, स्लीप मेडिसिन), डॉ नीतू जैन से जानिए कि कैसे खराब हवा हमारे हेल्थ को लगातार कमजोर बनाती जा रही है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : October 14, 2022, 3:18 PM

वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां: इन 5 गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार है Air Pollution photo icon1/6

वायु प्रदूषण से होने वाली गंभीर समस्याएं

हवा के बिना इंसान चंद मिनट भी ज़िंदा नहीं रह सकता है। लेकिन, जिस तरीके से हमारे आस-पास की हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है, उससे हमारे स्वास्थ्य पर लगातार असर पड़ता जा रहा है। खासकर दिल्ली एनसीआर में सर्दियों की दस्तक से ही हवा में जहर घुलने लगता है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि मानव द्वारा किए गए कर्मों का प्रतिफल है। खेतों में जलने वाली पराली, कल-कारखानों से निकलने वाले धुएं, जरूरत से ज्यादा निर्माण कार्य, गाड़ियों से निकलने वाले धुएं और दिवाली-नववर्ष पर होने वाली आतिशबाजी वायु प्रदूषण के प्रमुख कारक हैं।

वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां: इन 5 गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार है Air Pollution photo icon2/6

सांस संबंधी बीमारियां

प्रदूषित हवा में मौजूद जहरीले गैसों और छोटे कणों का सबसे अधिक असर हमारे फेफड़ो पर पड़ता है। फेफड़ों तक हवा ले जानी वाली नली धीरे-धीरे अवरोधित होती हुई पतली होती चली जाती है, जिसका असर फेफड़े और इसके आस-पास की मांसपेशियों पर भी पड़ता है। दमा समेत सांस संबंधी अनेकों बीमारियां घर कर लेती हैं। Also Read - 40 की उम्र के बाद महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा कैसे बढ़ता है? क्या इसका मेनोपॉज से कोई कनेक्शन है?

वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां: इन 5 गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार है Air Pollution photo icon3/6

औसत आयु में कमी

वैज्ञानिकों के मुताबिक, खराब हवा धीरे-धीरे हमारे हेल्थ को इतना कमजोर बनाती जाती है कि हमारा कुल जीवन ही छोटा हो जाता है। यही कारण है कि दिल्ली और उसके आसपास के बेहद प्रदूषित हवा वाले शहरों में औसत आयु लगातार कम होती जा रही है। कुल मिलाकर प्रदूषण हमारे जीने की अवधि को कम कर रहा है।

वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां: इन 5 गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार है Air Pollution photo icon4/6

दिल की बीमारियों का खतरा

इसके अलावा खराब हवा से दिल के दौरे, दिल की अन्य बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे भी कई गुणा बढ़ जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी हृदय रोगों से होने वाली मौतों में से 20% से ज्यादा मौतें वायु प्रदूषण के कारण होती हैं, यानी दुनियाभर में इस वजह से हर साल 30 लाख से ज्यादा मौतें होती हैं, और ये संख्या बढ़ती रहने की संभावना है। Also Read - केरल में शिगेला से 1 बच्चे की मौत के बाद राज्य सरकार में हाई लेवल मीटिंग, आखिर कितना खतरनाक है ये संक्रमण?

वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां: इन 5 गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार है Air Pollution photo icon5/6

फेफड़ों का कैंसर

प्रदूषित हवा में मौजूद कणों से लंग कैंसर की संभावना भी कई गुणा बढ़ जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 2013 के अध्ययन के मुताबिक यह लंग कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। यहां यह बताना जरूरी है कि कैंसर से होने वाली मौतों में सबसे बड़ा हिस्सा लंग कैंसर का है।

वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां: इन 5 गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार है Air Pollution photo icon6/6

बच्चों के शारीरिक विकास में बाधा

इसके साथ ही खराब हवा से अन्य संक्रमण का खतरा भी लगातार बढ़ता रहता है, जिसके चलते बीमारियां भी बढ़ती रहती हैं। साथ ही बच्चों के शारीरिक विकास पर भी इसका बहुत खतरनाक असर पड़ता है। आज इंसानी स्वास्थ्य और पूरी सभ्यता को बचाने के लिए हवा के प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई तेज करना बेहद जरूरी बन जाता है। Also Read - प्रेग्नेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source