45 के बाद सही स्किन केयर क्यों जरूरी है? (Why After 45 Women Need Right Skin Care)
45+ Women Ke Liye Right Skin Care: 40-45 उम्र एजिंग प्रोसेस की वो स्टेज होती हैं जब हमारे चेहरे की त्वचा थोड़ी ढीली और लटकने लग जाती है। हम इसे स्किन के सैगी होना, चेहरे पर फाइन लाइंस और झुर्रियों के रूप में देख सकते हैं। लेकिन हर महिला के चेहरे पर झुर्रियां और झाइयां नहीं होती हैं, फिर चाहे वो 45 पार क्यों न हो। इसका कारण है एक अच्छा बेसिक स्किन केयर रुटीन। क्या आप स्किन केयर फॉलो करती हैं? अगर हां तो क्या संभावना है कि आप अपनी उम्र के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं? अगर त्वचा की देखभाल और महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी आपके चेहरे पर रिंकल्स और पिगमेंटेशन दिख रहे हैं तो बिल्कुल भी लापरवाही न करें और 45+ महिलाएं कुछ इस तरह अपना स्किन केयर बनाएं।