hamburger icon
A
Read in English

30+ महिलाएं रात को चेहरे पर कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल?

अगर आप 30 साल या उससे अधिक उम्र की हैं तो गुलाब जल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। इन तरीकों से आप अपना त्वचा को जवां और खूबसूरत बना सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 16, 2025, 7:17 PM

30+ महिलाएं रात को चेहरे पर कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल? photo icon1/6

30+ महिलाओं के लिए गुलाब जल

30 की उम्र के बाद महिलाओं के चेहरे पर बहुत से बदलाव दिखने शुरू हो जाते हैं। जैसे झाइयों के निशान, पिगमेंटेशन, फाइन लाइंस और झुर्रियों के निशान। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की देखभाल और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि 30 साल की उम्र पार करने के बाद हमारी त्वचा को अतिरिक्त पोषण और हाइड्रेशन की आवश्यकता होती है। बढ़ती उम्र में महिलाओं के किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना किसी टास्क से कम नहीं होता है, क्योंकि हमें पता नहीं होता कि कौन का प्रोडक्ट कब रिएक्ट कर जाए। इसलिए आज हम आपको हर स्किन टाइप और 30+ उम्र की महिलाओं के लिए फायदेमंद गुलाब जल इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं। (Rose Water Benefits For 30+ women)

30+ महिलाएं रात को चेहरे पर कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल? photo icon2/6

30+ महिलाओं के लिए गुलाब जल के फायदे

वैसे तो हर उम्र की महिलाओं के लिए गुलाब जल बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर 30 साल और ज्यादा उम्र की महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं तो उनकी स्किन हमेशा ब्राइट नजर आती है। गुलाब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फाइन लाइंस को कम करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और चेहरे पर निखार लाने का काम करेगा। Also Read - आंखों या उसके आसपास दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

30+ महिलाएं रात को चेहरे पर कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल? photo icon3/6

30+ महिलाएं चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं?

30 के बाद आप गुलाब जल को कई तरीकों से इस्तेमाल करके अपने स्किन केयर का हिस्सा बना सकती हैं। जैसे फेस वॉश करने के बाद टोनर के रूप में, फेस मिस्ट या स्प्रे के रूप में, मेकअप रिमूवल के रूप में या फेस पैक और फेस मास्क के रूप में। कैसे इस्तेमाल करना है? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

30+ महिलाएं रात को चेहरे पर कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल? photo icon4/6

1. गुलाब जल से बनाएं टोनर

टोनर का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए क्या जाता है। आप फेस वॉश करने के बाद कॉटन पैड में गुलाब जल लेकर अपने चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा के pH लेवल को संतुलित रखता है, पोर्स को टाइट करता है और उनमें जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है। साथ ही मेकअप हटाने के लिए भी ये फायदेमंद है। Also Read - एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए मानसिक शांति भी जरूरी है, आयुर्वेद की मदद से कैसे खुद को करें रिलैक्स

30+ महिलाएं रात को चेहरे पर कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल? photo icon5/6

2. गुलाब जल से बनाएं फेस पैक

आप एक कटोरी में गुलाब जल, एलोवेरा और बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। ये आपकी चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करने, निखार देने और एक्ने-पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ ये आपकी त्वचा में नमी को बरकरार भी रखेगा।

30+ महिलाएं रात को चेहरे पर कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल? photo icon6/6

3. गुलाब जल से बनाएं मेकअप रिमूवल

चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के निशान दिखने का एक कारण ये भी है कि कई महिलाएं रात को सोने से पहले अपना मेकअप नहीं हटाती हैं। ऐसे में दिनभर की गंदगी और मेकअप हमारे पोर्स में घुस जाता है और बाद में ब्रेकआउट का कारण बनता है। Also Read - शरीर में रोज दिखते हैं ये 5 लक्षण, तो बिना देरी किए चेकअप करवा लें