hamburger icon
A
Read in English

गर्भवती महिलाओं को जरूर करने चाहिए घर के ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी

गर्भवती महिलाएं अपने आप व गर्भ में पल रहे बच्चे को हेल्दी रखने के लिए भी घर के कुछ काम कर सकती हैं। जानें घर पर किए जाने वाले कुछ ऐसे ही कामों के बारे में जो आपको हेल्दी रखने में मद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: January 23, 2024, 3:11 PM

गर्भवती महिलाओं को जरूर करने चाहिए घर के ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी photo icon1/6

हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए करें ये काम (Work To Do For Healthy Pregnancy)

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की खास देखभाल करना जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य काफी नाजुक स्थिति में होता है और शरीर में कई बदलाव भी आ जाते हैं जैसे हार्मोन लेवल में बदलाव और रक्त प्रवाह बढ़ जाना आदि। इसलिए शरीर में आए बदलावों के अनुसार इसके स्वास्थ्य देखभाल में भी कुछ खास बदलाव करना जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर को हेल्दी रखे के लिए कुछ खास गतिविधियां करना भी जरूरी होता है और ऐसा आप कुछ घरेलू काम करके भी कर सकते हैं। इस लेख में हम गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ ऐसे ही घरेलू कामों के बारे में बताने वाले हैं, जो उन्हें व उनके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के ही हेल्दी रखने में मदद करेंगे। चलिए जानते हैं ऐसे कामों के बारे में जिन्हें प्रेगनेंसी के दौरान करना काफी सही रहता है।

गर्भवती महिलाओं को जरूर करने चाहिए घर के ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी photo icon2/6

1. झाड़ू लगाना

गर्भवती महिलाएं झाड़ू लगा सकती हैं, जो उनके शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है और साथ ही साथ इससे मां व बच्चा दोनों हेल्दी भी रहते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि झाडू का हैंडल लंबा हो, जिसे लगाने के लिए गर्भवती महिला को झुकना न पड़े। हालांकि, फिर भी एक बार यह काम करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Also Read - क्या हर व्यक्ति के शरीर में पहले से ही किडनी कैंसर कोशिकाएं होती हैं, एक्सपर्ट ने दिया जवाब

गर्भवती महिलाओं को जरूर करने चाहिए घर के ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी photo icon3/6

2. फर्नीचर की सफाई

घर के फर्नीचर की सफाई करना भी गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी एक्टिविटी हो सकती है। जैसे कपड़ों की अलमारी साफ करना, बुक्स के रैक साफ करना। हालांकि, सफाई करते समय किसी भी केमिकल का उपयोग न करें और न ही किसी भारी फर्नीचर को सरकाने की कोशिश करें।

गर्भवती महिलाओं को जरूर करने चाहिए घर के ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी photo icon4/6

3. सब्जियां काटना

सब्जियां काटना भी एक साधारण सा काम है, जो गर्भावस्था के दौरान अच्छा विकल्प रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपको एक्टिव रखता है और न ही इसमें कोई ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। रोजाना ऐसे काम करने से महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहता है। Also Read - चेहरे पर विटामिन सी लगाने से चेहरा गोरा होता है? लगाने से पहले जान लें एक्सपर्ट की राय

गर्भवती महिलाओं को जरूर करने चाहिए घर के ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी photo icon5/6

4. खाना बनाना

गर्भावस्था के दौरान अक्सर ऐसी एक्टिविटी करने की सलाह भी दी जाती है, जो आपको अच्छी लगती हैं। कुछ महिलाओं को कुकिंग करना अच्छा लगता है और इसलिए गर्भावस्था के दौरान भी वे कुकिंग कर सकती हैं, जो उनके लिए काफी अच्छा रहता है।

गर्भवती महिलाओं को जरूर करने चाहिए घर के ये 5 काम, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी photo icon6/6

5. किचन की सफाई

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं किचन की सफाई जैसे काम भी कर सकती हैं, जो उन्हें हेल्दी रखने में काफी मदद कर सकता है। हालांकि, किचन की सफाई करते समय ध्यान रखें कि ज्यादा पानी आदि का कोई काम न करें ताकि किचन के फर्श पर फिसलन न हों और को भी काम पूरी सावधानी से ही करें ताकि चोट आदि लगने का कोई खतरा न हो Also Read - क्या बार-बार गुस्सा आने से बायोलॉजिकल एज बढ़ सकती है? डॉक्टर से जानें पूरा सच