नींबू के रस में शहद मिला कर लगाएं, पाएं स्किन की इन 5 समस्याओं से छुटाकारा

शहद और नींबू लगाने के फायदे : शहद और नींबू को आप एक साथ मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं, तो ये आपकी स्किन को नरिश करने के साथ इसकी कई समस्याओं को दूर भी करेगी।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : April 21, 2022, 3:31 PM

नींबू के रस में शहद मिला कर लगाएं, पाएं स्किन की इन 5 समस्याओं से छुटाकारा photo icon1/6

शहद और नींबू लगाने के फायदे

शहद और नींबू दोनों ही सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं। शहद जहां एंटीबैक्टीरियल है तो, वहीं नींबू एंटीवायरल है। दोनों ही चीजें इंफेक्शन से बचाव और इसे ठीक करने में घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल होती है। लेकिन स्किन के लिए ये दोनों ही अलग तरह से फायदेमंद हैं। शहद और नींबू मिल कर जहां स्किन इंफेक्शन को कम करते हैं वहीं, ये पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा नींबू का विटामिन सी स्किन में निखार बढ़ाता है और एंजिंग के लक्षणों को कम करता है। इसे लगाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस नींबू के रस में शहद मिलाना और इसे अपने चेहरे पर लगाना है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

नींबू के रस में शहद मिला कर लगाएं, पाएं स्किन की इन 5 समस्याओं से छुटाकारा photo icon2/6

1. डेड सेल्स का सफाया करता है

शहद और नींबू लगाने से आप डेड सेल्स को साफ कर सकते हैं। ये दोनों त्वचा के लिए एक बेहरीन स्क्रब की तरह काम करते हैं। ये स्किन पर डेड सेल्स को साफ करते हैं और पोर्स को अंदर से क्लीन करते हैं। इससे स्किन के पार्स ब्लॉक नहीं होते और इस वजह से पिंपल्स नहीं होता है। साथ ही इसके अलावा नींबू और शहद हाइड्रेशन को बहाल करते हैं और चेहरे को अंदर से नरिश करते हैं। इस तरह ये स्किन के लिए एक कोमल स्क्रब की तरह काम करता है। Also Read - पीरियड्स पेन से राहत दिला सकते हैं ये 5 योगासन, जानें इनके स्टेप्स

नींबू के रस में शहद मिला कर लगाएं, पाएं स्किन की इन 5 समस्याओं से छुटाकारा photo icon3/6

2. स्किन व्हाइटनिंग में मददगार

शहद और नींबू दोनों ही स्किन व्हाइटनिंग में मददगार है। ये पिग्मेंटेशन को कम करता है और चेहरे की रंगत निखराने में मदद करता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट स्किन के अंदर प्रदूषण और यूवी रेज के कारण होने वाले नुकसानों को कम करते हैं। ये प्रदूषण और यूवी रेज के कारण बढ़ने वाले फाइन रेडिकल्स के नुकसानों को कम करते हैं और स्किन व्हाइटनिंग में मदद करते हैं।

नींबू के रस में शहद मिला कर लगाएं, पाएं स्किन की इन 5 समस्याओं से छुटाकारा photo icon4/6

3. ड्रार्क सर्कल को कम करता है

ड्रार्क सर्कल हर किसी को परेशान करता है। लेकिन जब ये ज्यादा बढ़ जाता है तो ये आपकी खूबसूरती को प्रभावित करने लगता है। ऐसे में आप शहद और नींबू को मिला कर ड्रार्क सर्कल पर लगा सकते हैं। ये पहले तो हाइड्रेशन को बहाल करता है और काले घेरों को कम करता है। ड्रार्क सर्कल को कम करने के लिए आप इसे रात को सोने से पहले अपनी आंखों पर लगाएं और फिर 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से आंख धो कर सो जाए।  Also Read - कार्डियोमायोपैथी क्या है? जानें कितने प्रकार की होती है यह बीमारी

नींबू के रस में शहद मिला कर लगाएं, पाएं स्किन की इन 5 समस्याओं से छुटाकारा photo icon5/6

4. एंटी एक्ने है शहद और नींबू

शहद और नींबू दोनों ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर हैं जो कि एक्ने को कम करने में मदद करते हैं। ये दोनों एक्ने बैक्टीरिया के ग्रोथ को रोकते है और इसे स्किन पर कहीं और फैलने नहीं देते। इसके अलावा ये दोनों एक्ने के निशान को कम करने में भी मदद करते हैं। साथ ही जिन लोगों की स्किन ऑयली है उनके लिए भी ये फायदेमंद है। ये पोर्स को साफ करते हैं और एक्ने को होने से रोकते हैं।

नींबू के रस में शहद मिला कर लगाएं, पाएं स्किन की इन 5 समस्याओं से छुटाकारा photo icon6/6

5. झुर्रियां कम करता है

नींबू के एंटीऑक्सीडेंट जहां त्वचा में कोलेजन को बढ़ावा देते हैं और झुर्रियां को होने से लगते हैं तो, वहीं शहद चेहरे को अंदर से मॉइस्चराइज करता है। ये दोनों मिल कर चेहरे के अंदर हाइड्रेशन भी बनाए रखते हैं और झुर्रियों को होने से रोकते हैं।  Also Read - UK की एक रिसर्च में पाया कि सिर्फ 10 मिनट के लिए ज्यादा सोना हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकता है

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source