होम्योपैथी दवाइयां क्या हैं?
होम्योपैथी में दवाइयां पौधों, मिनरल्स और कुछ पशु आधारित पदार्थों से तैयार की जाती हैं। इसके बाद इन पदार्थों को पानी या अल्कोहल में बार-बार घोलकर बहुत पतला किया जाता है। होम्योपैथी में दवाइयां कई प्रकार की होती हैं, इसमें छोटी-मीठी गोलियां, लिक्विड ड्रॉप्स, पाउडर और टेबलेट आदि शामिल हैं। होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति झुनझुनवाला बताती हैं कि 'होम्योपैथी में आमतौर पर सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग, एलर्जी और पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जाता है। भले ही भारत में होम्योपैथी को मान्यता प्राप्त है, लेकिन क्या आपको पता है कुछ देशों में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को आधिकारिक मान्यता प्राप्त नहीं है।' आइए, विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day) के मौके पर जानते हैं कि कौन-से देशों में होम्योपैथी दवाइयों पर बैन है या मान्यता प्राप्त नहीं है? भारत में होम्योपैथी दवाइयां बैन है या नहीं?
