चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए होममेड टोनर
Homemade Toner for Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बे खूबसूरती को कम कर देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति बेदाग और निखरी त्वचा चाहता है। यही वजह है कि चेहरे के दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को मिटाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। इसके अलावा, कई लोग लेजर ट्रीटमेंट या पीलिंग भी करवाते हैं। लेकिन, इनसे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी चेहरे के दाग-धब्बे मिटा सकते हैं। आप होममेड टोनर का यूज कर सकते हैं। जी हां, होममेड टोनर त्वचा को निखार तो बढ़ाते ही हैं, दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए कौन-से होममेड टोनर लगाने चाहिए (Chehre ke Daag Dhabbe Mitane Homemade Toner)?