वेलेंटाइन डे पर लगाएं ये 5 होममेड फेस पैक, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो और हर कोई करेगा तारीफ

Valentine Glow: वेलेंटाइन पर चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप कुछ होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका यूज करने से चेहरे के दाग-धब्बे भी मिट जाएंगे।

Written by Anju Rawat | Published : February 13, 2026 2:12 PM IST

1/6

वेलेंटाइन पर इंस्टेंट ग्लो कैसे पाएं?

Valentine Glow in Hindi: वेलेंटाइन वीक चल रहा है और प्यार में पड़े कपल्स इस सप्ताह को अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। ज्यादातर लोग 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाते हैं और इस दिन कोई लंच पर जाता है, तो कोई कैंडल लाइट डिनर पर। ऐसे में अक्सर लड़कियां अपने लुक्स को लेकर एक्साइटेड रहती हैं। वे चाहती हैं कि इस दिन वह सबसे खूबसूरत नजर आएगा और उनके पार्टनर की उनसे नजरे ही न हटे। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां मेकअप का सहारा लेती हैं, जो जायज भी है। लेकिन, आप नेचुरली भी चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं। वेलेंटाइन डे कल ही है और आप इंस्टेंट ग्लो के लिए इन 5 होममेड फेस पैक (Valentine Par Instant Glow ke Liye Face Packs) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2/6

गुलाब का फेस पैक

वेलेंटाइन पर गुलाबी निखार पाने के लिए आप गुलाब के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 8 से 10 गुलाब की पंखुड़ियां लें और इन्हें सूखाकर पाउडर बना लें। इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाएं और फिर फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। आप चाहें तो इसमें कच्चा दूध भी डाल सकते हैं। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर इंस्टेंट गुलाबी निखार आएगा और आपको ज्यादा मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। Also Read - ऑयली स्किन पर पिंपल्स क्यों होते हैं? चेहरे से मुंहासों को दूर करने के लिए ट्राई करें ये 3 होममेड फेस पैक

3/6

बेसन का फेस पैक

वेलेंटाइन पर चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए बेसन फेस पैक लगाना अच्छा होता है। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन लें। इसमें दही और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और दाग-धब्बों को मिटाता है। यह मुंहासों, दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

4/6

पपीता फेस पैक

पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। इसका फेस पैक लगाने से त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है। वेलेंटाइन पर इंस्टेंट ग्लो के लिए आप पपीते का फेस पैक यूज कर सकते हैं। आप पपीते को अच्छी तरह से मैश करें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे चेहरे पर ग्लो आता है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। पपीते का फेस पैक लगाने से चेहरे के फोड़े-फुंसियां और झुर्रियां भी मिट जाती हैं। Also Read - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ट्राई करें ये 3 होममेड फेस पैक, चांद सा चमक उठेगा चेहरा

5/6

कॉफी फेस पैक

अगर चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर तुरंत निखार आता है। इसके लिए आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें और इसमें थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धीरे-धीरे स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें। इससे चेहरा फ्रेश, ग्लोइंग और ब्राइट नजर आएगा।

6/6

एलोवेरा फेस पैक

वेलेंटाइन पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप एलोवेरा फेस पैक लगा सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करता है। यह मुंहासों, डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन को कम करने में असरदार होता है। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट तक चेहरे की मालिश करें और 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। Also Read - बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये 4 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका