चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए फेस पैक
Face Packs for Glowing Skin: आजकल खराब खान-पान, डाइट और तनाव की वजह से कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही है। इनकी वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को प्रभावित करती हैं। चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है, चेहरे पर झुर्रियां और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं दिखती हैं। इतना ही नहीं, कई लोग झाइयों से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो कुछ होममेड फेस पैक का यूज करके भी त्वचा का निखार बढ़ा सकते हैं। इनसे चेहेर की रंगत साफ होगी और स्किन ग्लो करेगी। आइए, जानते हैं चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए कौन-से फेस पैक लगाने चाहिए?