पान के पत्तों से यूरिक एसिड कंट्रोल कैसे करें?
How to control uric acid level- शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाने से पैरों के पंजों और अन्य प्रकार के जॉइंट्स में तेज दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाने से गाउट और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं का रिस्क भी बढ़ जाता है। लोगों की तेजी से बदल रही लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण शरीर में यूरिक एसिड लेवल तेजी से बढ़ता है और .यह कई तरह की परेशानियों का कारण बन जाता है। इस स्थिति को हाइपरयूरिसीमिया भी कहा जाता है। बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने के लिए मुफ्त में मिलने वाले कुछ पत्तों से तैयार नुस्खों की मदद ले सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में।