कमजोर इम्यूनिटी ने कड़कड़ाती ठंड में बना दिया बीमार, सर्दी-खांसी और बुखार से बचने के लिए पीएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स

अगर आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति कमजोर हो तो इससे आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Published : January 24, 2024 5:37 PM IST

1/5

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स

Immunity boosting drinks: सर्दियों के सीजन में कई तरह के संक्रमण और बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। इंफेक्शन, फ्लू, सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याएं सर्दियों में बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए शरीर की इम्यून पॉवर का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है। लेकिन, अगर आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति कमजोर हो तो इससे आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ हेल्दी ड्रिंक्स की लिस्ट जो सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं।

2/5

नींबू पानी

एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस मिलाएं। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। सुबह और शाम एक-एक गिलास ड्रिंक पीएं।  Also Read - चेहरे पर पिगमेंटेशन क्यों हो जाती है? 3 नुस्खे दिलाएंगे झाइयों से छुटकारा

3/5

अदरक का काढ़ा

एक दिलास पानी में चम्मचभर अदरक का पेस्ट मिलाएं और इसे उबलने दें। पानी में लहसुन की 2 कलियां, दालचीनी और नींबू का रस मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह पकाएं और छानकर पीएं।

4/5

हर्बल काढ़ा

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार काढ़ा (Herbal Kadha) शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। काढ़ा बनाने के लिए दालचीनी का एक टुकड़ा लें और इसे एक गिलास पानी के साथ उबालें। पानी में 4-5 लौंग और काली मिर्च कूटकर डाल दें। फिर, इसमें हल्दी पाउडर, तुलसी की कुछ पत्तियां डाल दें। सभी चीजों को तब तक उबालें जब तक कि मिश्रण उबलकर आधा ना रह जाए।  Also Read - भारत में अभी भी कई बच्चे कैंसर अस्पताल देर से क्यों पहुंचते हैं? कैसे थोड़ी जागरूकता बच्चे की जान बचा सकती है

5/5

अजवाइन की चाय - Ajwain Tea For Weight Loss

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अजवाइन की चाय का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच अजवाइन के बीज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। उसके बाद छानकर इस चाय को पिएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।