आयुर्वेद की मदद से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से चाहते हैं हमेशा के लिए छुटकारा? ट्राई करें ये 3 उपाय

Constipation home remedies- क्या सुबह आपका पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता? आप इन नेचुरल चीजों से तैयार नुस्खे आजमा सकते हैं। ये बाउल मूवमेंट बढ़ाकर कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से आाराम दिलाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : May 27, 2025, 7:42 AM

आयुर्वेद की मदद से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से चाहते हैं हमेशा के लिए छुटकारा? ट्राई करें ये 3 उपाय photo icon1/6

Constipation-3

\\Constipation Ayurvedic Remedies: सुबह ठीक तरह से पेट साफ ना होना या कॉन्स्टिपेशन एक कॉमन प्रॉब्लम है जो लोगों में अलग-अलग कारणों से हो सकती है। कॉन्स्टिपेशन से परेशान व्यक्ति को बाउल खाली करने के लिए बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है । वहीं, कई बार लोगों को 2-3 दिनों तक लगातार स्टूल पास ना कर पाने की समस्या हो सकती है। कब्ज या कॉन्स्टिपेशन की समस्या से आराम पाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं।

आयुर्वेद की मदद से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से चाहते हैं हमेशा के लिए छुटकारा? ट्राई करें ये 3 उपाय photo icon2/6

हाइड्रेटेड रहें

दिन भर में 8-10 गिलास पानी पीने से जहां शरीर हाइड्रेटेड रहता है। वहीं, शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने से बाउल सिस्टम भी सही तरीके से काम करता है। इससे पेट भी ठीक तरीके से साफ होता है।  Also Read - कब्ज से राहत पाने के लिए दहीं में मिलाकर खा लें ये चीज, सुबह नहीं लगाना पड़ेगा जोर

आयुर्वेद की मदद से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से चाहते हैं हमेशा के लिए छुटकारा? ट्राई करें ये 3 उपाय photo icon3/6

अजवाइन और गुड़ का पानी

कब्ज की शिकायत से आराम पाने के लिए आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी पानी में गुड़ और अजवाइन मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। डॉ. सलीम के अनुसार, अजवाइन में मौजूद थाइमोल (thymol) नामक तत्व डाइजेस्टिव एंजाइम्स बनाने का काम करता है। अजवाइन के पानी का सेवन करने से इन एंजाइम्स की मात्रा बढ़ती है। साथ ही गुड़ भी बॉडी डिटॉक्स में मदद करता है।

आयुर्वेद की मदद से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से चाहते हैं हमेशा के लिए छुटकारा? ट्राई करें ये 3 उपाय photo icon4/6

ऐसे बनाएं अजवाइन-गुड़ का पानी

एक गिलास पानी में चम्मच भर अजवाइन और थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर उबालें। इसे 10-12 मिनट तक पकाएं। लगभग पानी जब आधा हो जाए तब इसे छान लें और गर्मागर्म ही पिएं।  Also Read - सुबह पिएं ये 3 ड्रिंक्स, पेट आसानी से हो जाएगा साफ

आयुर्वेद की मदद से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से चाहते हैं हमेशा के लिए छुटकारा? ट्राई करें ये 3 उपाय photo icon5/6

किशमिश का पानी पिएं

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश में डाइटरी फाइबर और लैक्सेटिव होते हैं जो बाउल मूवमेंट बढ़ाता है।

आयुर्वेद की मदद से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से चाहते हैं हमेशा के लिए छुटकारा? ट्राई करें ये 3 उपाय photo icon6/6

अलसी का पानी

एक चम्मच अलसी को थोड़ा-सा भून लें और फिर इसे ठंडा होने दें। अब अलसी के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें और पानी में यह पाउडर घोलकर पी लें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - पुरानी से पुरानी कब्ज भी हो जाएगी दूर बस इस तरह से करें चिया के बीजों का पुडिंग बनाकर सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source