सुबह उठते ही आंखों में होने वाली जलन को कैसे करें दूर?
Eye Irritation in Morning : सुबह के समय कई लोगों को बिस्तर से उठना काफी मुश्किल भरा काम लगता है, लेकिन इसके साथ ही अगर आंखों में जलन की शिकायत हो जाए तो यह किसी चुनौती से कम नहीं है। जी हां, हम में से कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें सुबह उठते समय आंखों में काफी ज्यादा जलन और दर्द की शिकायत हो सकती है। यह परेशानी ड्राई आई के कारण हो सकती है। जी हां, सुबह के समय आंखों में होने वाली जलन का मुख्य कारण ड्राई आई की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य प्रमुख कारण भी हो सकते हैं। अगर आपको भी सुबह के समय आंखों में जलन की शिकायत हो रही है, तो इस स्थिति में आप कुछ नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने गाजियाबाद स्थित परमार्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से बातचीत की है। आइए जानते हैं आयुर्वेद एक्सपर्ट से इस बारे में-
