सर्दियों में घुटनों और कोहनी का कालापन कैसे हटाएं? जानें 5 घरेलू उपाय

Knee Elbow Darkness Remedies: अगर आपके कोहनी और घुटनों पर कालापन जमा है तो आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे त्वचा साफ हो जाएगी और रंगत में सुधार होगा।

Written by Anju Rawat | Published : January 21, 2026 10:16 AM IST

1/6

घुटनों और कोहनी का कालापन कैसे हटाएं?

Home Remedies to Remove Knee Elbow Darkness: हम सभी अपने चेहरे की स्किन पर पूरा ध्यान देते हैं। लेकिन, कोहनी और घुटनों की देखभाल करना भूल जाते हैं या जरूरी नहीं समझते हैं। इससे कोहनी और घुटनों पर धीरे-धीरे कालापन जमा होने लगता है। इसकी वजह से आपको कट-स्लीव्स या शॉर्ट्स पहनने में शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। यही वजह है कि कई लोग कोहनी और घुटनों का कालापन हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स, स्क्रबर और तरह-तरह के ट्रीटमेंट का यूज करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो सिर्फ घरेलू चीजों की मदद से ही घुटनों और कोहनी का कालापन हटा सकते हैं। आइए, जानते हैं घुटनों और कोहनी का कालापन हटाने के लिए क्या लगाना चाहिए (Ghutno or Kohni ka Kalapan Hatane ke Liye Kya Lagana Chahiye)?

2/6

आलू का रस लगाएं

सर्दियों में घुटनों और कोहनी का कालापन हटाने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आलू को कद्दूकस करें और इसका रस निकाल लें। इसे कॉटन की मदद से घुटनों और कोहनी पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इससे कालापन धीरे-धीरे रिमूव होने लगेगा। दरअसल, आलू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो डार्कनेस को हटाने में मदद करते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप आलू के रस का दिन में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।  Also Read - किचन में मौजूद यह चीज दिलाएगी काली कोहनी और घुटनों से छुटकारा, जानें इस्तेमाल का तरीका

3/6

नींबू का रस लगाएं

सर्दियों में घुटनों और कोहनी का डार्कनेस मिटाने के लिए आप नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों और कालेपन को हटाने में मदद करता है। आप नींबू का रस लें और इसे घुटनों और कोहनी पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा का कालापन धीरे-धीरे हटने लगेगा और त्वचा का निखार बढ़ेगा।

4/6

बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं

घुटनों और कोहनी का कालापन मिटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का यूज कर सकते हैं। बेकिंग सोडा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह डार्कनेस को मिटाकर त्वचा का निखार बढ़ाता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें पानी मिलाएं। इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगाएं। 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रब करें और इसके बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। इससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स भी रिमूव हो जाएंगे और रंगत साफ नजर आने लगेगी। Also Read - Skin Care Tips: घुटने व कोहनी के कालेपन से एक हफ्ते में मिल सकता है छुटकारा, लगाएं ये खास चीजें

5/6

हल्दी और शहद का पेस्ट लगाएं

सर्दियों में घुटनों और कोहनी का कालापन हटाने के लिए आप हल्दी और शहद का उपयोग कर सकते हैं। आप एक चम्मच शहद लें और इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को पानी से साफ करें और फिर त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाएं। शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है और हल्दी कालेपन को रिमूव करने में मदद करता है।

6/6

एलोवेरा और चीनी स्क्रब लगाएं

घुटनों और कोहनी कालापन हटाने के लिए आप एलोवेरा और चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें चीनी मिलाएं। इससे त्वचा को धीरे-धीरे स्क्रब करें और फिर नॉर्मल पानी से त्वचा को साफ कर लें। इससे सारे डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे और त्वचा का निखार भी बढ़ जाएगा। इस स्क्रब को लगाने से डार्कनेस धीरे-धीरे निकल जाती है और कोहनी-घुटने सफेद नजर आने लगते हैं।  Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?