घुटने के कालेपन की वजह से नहीं पहन पा रहे शॉर्ट ड्रेस, ये 5 उपाय Darkness को मिटाने में हैं असरदार

घुटनों का कालापन मिटाने के लिए आप सिर्फ कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनका इस्तेमाल करने से डार्कनेस मिट जाती है और निखार भी बना रहता है।

Written by Anju Rawat | Published : March 15, 2026 2:11 PM IST

1/6

घुटनों का कालापन मिटाने के लिए घरेलू उपाय

हम में से ज्यादातर लोग चेहरे की पूरी देखभाल या केयर करते हैं। लेकिन, घुटनों को साफ करना जरूरी नहीं समझते हैं। इसकी वजह से धीरे-धीरे घुटनों पर कालापन जमा होने लगते हैं। कालेपन की वजह से कई बार लड़कियों को शॉर्ट ड्रेसेस पहनने में शर्मिंदगी का अनुभव होता है। ऐसे में घुटनों को साफ करने और कालापन निकालने के लिए कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी घुटनों का कालापन हटा सकते हैं। इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत भी नहीं है और आपका ज्यादा खर्चा होने से भी बचेगा। आइए, जानते हैं कि घुटनों का कालापन कैसे मिटाना चाहिए?

2/6

नींबू का रस

घुटनों का कालापन हटाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो कालेपन को रिमूव करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें और इसमें नींबू का रस निचोड़ें। इस पेस्ट को घुटनों पर अप्लाई करें और 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद घुटनों को सादे पानी से धो लें। इसके बाद घुटनों और पैरों को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज कर लें।  Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/6

आलू का रस लगाएं

अगर आपके घुटनों पर कालापन जमा है और आप इसकी वजह से शॉर्ट ड्रेसेस नहीं पहन पा रही हैं, तो आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू का रस घुटनों के कालेपन को रिमूव करने में मदद करता है। आलू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो कालेपन को रिमूव करने में असरदार होते हैं। आप घुटनों पर रातभर आलू का रस लगाकर छोड़ दें। सुबह पैरों को अच्छी तरह से धो लें। इससे घुटनों पर जमा सारा कालापन धीरे-धीरे निकलने लगेगा और घुटनों की चमक भी बढ़ जाएगी।

4/6

टमाटर का गुदा लगाएं

घुटनों का कालापन हटाने के लिए आप टमाटर के गुदे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर में मौजूद गुण डार्कनेस को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप टमाटर को स्लाइस में काट लें। इसके स्लाइस को घुटनों पर रगड़ें, इससे कालापान धीरे-धीरे मिटने लगेगा। टमाटर का गुदा त्वचा की चमक को कई गुना बढ़ा सकता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/6

चीनी स्क्रब

घुटनों का कालापन हटाने के लिए आप चीनी स्क्रब का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें चीनी मिलाएं। इस स्क्रब को घुटनों पर लगाएं और धीरे-धीरे से स्क्रबिंग करें। इसके बाद घुटनों की त्वचा को सादे पानी से धो लें। इससे डेड स्किन सेल्स आसानी से रिमूव हो जाते हैं। चीनी से स्क्रबिंग करने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है। इससे त्वचा पर जमा सारा कालापन आसानी से निकल जाता है।

6/6

हल्दी लगाएं

घुटनों का कालापन मिटाने के लिए आप एलोवेरा जेल और हल्दी का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं और दोनों घुटनों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाकार छोड़ दें। हल्दी में मौजूद गुण त्वचा के कालेपन को निकालते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। एलोवेरा जेल और हल्दी का पेस्ट लगाने से त्वचा का निखार भी कई गुना बढ़ जाता है। Also Read - एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बीच अगर फिर से कुत्ता काट ले तो क्या होगा?