बच्चों में वैक्सीन के दर्द को कम करने के उपाय
जन्म के बाद शिशु का वैक्सीनेशन यानी टीकाकरण जरूरती होता है। ये टीके कई तरह के संक्रमण से लड़ने के लिए शिशु के शरीर में एंटी-बॉडीज विकसित करने में मदद करते हैं। हालांकि, वैक्सीन लगवाने के बाद दर्द और सूजन जैसे साइड-इफेक्ट्स भी नजर आ सकते हैं। इसकी वजह से शिशुओं को काफी परेशानी होती है। वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चे बहुत रोते हैं और चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो टीकाकरण के बाद शिशु के दर्द और सूजन को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में -
