बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय
Home Remedies For Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज के कारण बन सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली पर खास ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खे भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं ( Bad Cholesterol Kam Karne Ke Upay)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -