पेट के कीड़े मारने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, रातोंरात मिलेगा छुटकारा

Stomach Worms Home Remedies: पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Updated : October 28, 2025 6:16 PM IST

1/6

पेट के कीड़े के घरेलू उपाय

Home Remedies For Stomach Worms: यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो आपने उन्हें अक्सर पेट में दर्द की शिकायत करते हुए देखा होगा। दरअसल, बच्चों को बार-बार पेट में दर्द होने का एक कारण पेट में कीड़े होना हो सकता है। ऐसा जरूरी नहीं की पेट में कीड़ों की समस्या से केवल बच्चे ही परेशान होते हैं, बल्कि यह बड़े लोगों को भी प्रभावित कर सकती है। आपको बता दें कि पेट में कीड़े अधिकतर आंतो की दीवार पर होते हैं। पेट में कीड़े होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गंदा पानी पीना, कच्चा मांस खाना और साफ-सफाई का ध्यान न रखना। पेट में कीड़े होने पर पेट में तेज दर्द होना, गुदा में खुजली होना, भूख न लगना, वजन कम होना और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अक्सर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पेट के कीड़े मारने वाली दवाई का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। तो जानते हैं पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से (Pet Ke Kide Marne Ke Gharelu Upay) -

2/6

कच्चा पपीता

पेट के कीड़ों को मारने के लिए कच्चा पपीता फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में एक बड़ा चम्मच कच्चे पपीते का पेस्ट और एक चम्मच शहद को मिलकर खाली पेट पिएं। एक सप्ताह तक लगातार इसका सेवन से आपके पेट के सभी कीड़े आसानी से मर जाएंगे। Also Read - क्यों होते हैं बच्चों के पेट में कीड़े

3/6

अजवाइन

पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अजवाइन लें और काला नमक मिलाकर पिएं। कुछ दिनों तक रोजाना इस उपाय को करने से पेट में कीड़े की समस्या को दूर किया जा सकता है।

4/6

लहसुन

पेट में कीड़े की समस्या को दूर करने के लिए लहसुन का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1 से 2 लहसुन की कली को चबाकर खाएं। एक सप्ताह तक लगातार इस उपाय को करने से आप पेट के कीड़ों की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। Also Read - बच्चों के पेट में कीड़े होने के 7 कारण

5/6

नीम

पेट के कीड़ों के इलाज के लिए नीम एक बेहतरी उपाय है। इसके लिए नीम के पत्तों को धो लें और पीसकर पेस्ट बना लें। रोजाना सुबह खाली पेट आधा चम्मच नीम के पेस्ट को एक गिलास पानी के साथ पिएं। इसके सेवन से पेट के कीड़े मल के रस्ते शरीर से बाहर निकल जाएंगे।

6/6

लौंग

पेट में कीड़े होने पर आप लौंग का सेवन भी कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी-पैरासिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो पेट में मौजूद कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक कप पानी में 3-4 लौंग को 5 मिनट तक उबालें। पानी ठंडा हो जाने के बाद इसे दिन में 3 से 4 बार पिएं। आप इस उपाय का उपयोग एक सप्ताह तक कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। Also Read - पाइल्स ही नहीं पेट में कीड़े होने पर भी गुदे में होती है खुजली, इग्नोर करना पहुंचा सकता है अस्पताल