पित्ती उछलने पर क्या लगाना चाहिए? ये हैं जल्दी आराम देने वाले 5 देसी नुस्खे

Pitti Uchle to Kya Kare: त्वचा में पित्ती उछलने पर खुजली और जलन होने लगती है। इसमें त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं। पित्ती उछलने पर आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: April 7, 2026, 12:33 PM

पित्ती उछलने पर क्या लगाना चाहिए? ये हैं जल्दी आराम देने वाले 5 देसी नुस्खे photo icon1/6

पित्ती उछलने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies to Treat Hives in Hindi: त्वचा पर पित्ती उछलने की समस्या बेहद आम है। कई लोगों को अपने जीवन में इस समस्या से जूझना पड़ता है। पित्ती उछलना एक त्वचा रोग है, जिसे अर्टिकेरिया या हाइव्स के नाम से भी जाना जाता है। इसमें त्वचा पर लाल रंग के उभरे हुए खुजलीदार चकत्ते दिखाई देते हैं। पित्ती त्वचा के किसी भी हिस्से पर उभर सकता है। वैसे तो पित्ती कुछ दिनों या सप्ताह में ठीक हो जाती है। लेकिन, कुछ मामलों में यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है और सालों तक व्यक्ति को परेशान कर सकता है। पित्ती उछलने पर इलाज करवाना बेहद जरूरी होता है। पित्ती की समस्या ठीक करने के लिए कई दवाइयां मौजूद हैं। लेकिन, आप चाहें तो दवाइयों के साथ-साथ घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं पित्ती को शांत करने के लिए घरेलू उपाय (Pitti ko Thik Karne ke Liye Gharelu Upay)-

पित्ती उछलने पर क्या लगाना चाहिए? ये हैं जल्दी आराम देने वाले 5 देसी नुस्खे photo icon2/6

1. नारियल का तेल- Coconut Oil For Hives

अगर त्वचा पर खुजलीदार दाने हो गए हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की जलन और खुलजी को शांत करने में मदद करते हैं। पित्ती उछलने पर आप नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल त्वचा को नमी भी प्रदान करता है। पित्ती को शांत करने के लिए आप त्वचा पर दिन में 2-3 बार नारियल का तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल त्वचा की सूजन को भी कम करता है। Also Read - पित्ती उछलने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, खुजली और दर्द से मिलेगी तुरंत राहत

पित्ती उछलने पर क्या लगाना चाहिए? ये हैं जल्दी आराम देने वाले 5 देसी नुस्खे photo icon3/6

2. एलोवेरा जेल- Aloe Vera For Hives

एलोवेरा जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पित्ती होने पर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। आप फ्रेश एलोवेरा लें और इसके पल्प को फोड़े-फुंसियों या पित्ती पर लगाएं। आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से धो लें। एलोवेरा जल त्वचा की सूजन, जलन और खुजली को कम करने में मदद करेगा। एलोवेरा जेल पित्ती की समस्या में काफी प्रभावी होता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप दिन में 3-4 बार पित्ती पर एलोवेरा जेल लगाएं।

पित्ती उछलने पर क्या लगाना चाहिए? ये हैं जल्दी आराम देने वाले 5 देसी नुस्खे photo icon4/6

3. टी ट्री ऑयल- Tea Tree Oil For Hives

पित्ती उछलने की समस्या को शांत करने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो सूजन और संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। टी ट्री ऑयल पित्ती को ठीक करने में मदद करता है। हालांकि, टी ट्री ऑयल को सीधे तौर पर त्वचा पर लगाने से बचें। आप एक कप पानी में 15-18 बूंद टी ट्री ऑयल की डालें। फिर इसे पित्ती पर लगाएं और त्वचा को साफ करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से पित्ती की समस्या में काफी आराम मिलता है। Also Read - फैट सेल्स की गड़बड़ी बढ़ा सकता है डायबिटीज होने का खतरा, नई रिसर्च में बताया इसका कारण

पित्ती उछलने पर क्या लगाना चाहिए? ये हैं जल्दी आराम देने वाले 5 देसी नुस्खे photo icon5/6

4. अदरक का पानी- Ginger Water For Hives

पित्ती उछलने पर अदरक का पानी पीना भी फायदेमंद होता है। अगर आपकी त्वचा पर पित्ती की समस्या हो गई है, तो आप अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अदरक का पानी खून को भी साफ करता है। अदरक का पानी पीने से त्वचा की जलन शांत होती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में अदरक उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें और शहद मिलाकर पी लें। इसका सेवन करने से पित्ती की समस्या से जल्दी राहत मिलेगी।

पित्ती उछलने पर क्या लगाना चाहिए? ये हैं जल्दी आराम देने वाले 5 देसी नुस्खे photo icon6/6

5. घी और काली मिर्च का मिश्रण

पित्ती उछलने पर घी और काली मिर्च के मिश्रण का सेवन करना भी लाभकारी होता है। इसके लिए आप 2 चम्मच घी में काली मिर्च का पाउडर और गुड़ का चूरा लें। इन सभी का सेवन दिन में 2 बार करें। इससे पित्ती उछलने की समस्या से राहत मिल सकती है। यह घरेलू नुस्खा पित्ती की गंभीर समस्या में भी असरदार साबित हो सकता है।  Also Read - वैष्णोंं देवी यात्रा के लिए ये इमरजेंसी किट जरूर साथ रखें, न थकान होगी न पैरों में सूजन आएगी

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source