हेयरवॉश के अगले दिन ही फ्रिजी हो जाते हैं बाल? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Frizzy Hair Remedies: अगर हेयरवॉश के बाद आपके बाल रूखे और बेजान से नजर आते हैं, तो आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।

Written by Anju Rawat | Updated : March 17, 2026 2:34 PM IST

1/6

बालों को मुलायम कैसे बनाएं?

बालों को मुलायम कैसे बनाएं? Frizzy Hair Home Remedies: वैसे तो नहाने के बाद बाल चमकदार और मुलायम बन जाते हैं। लेकिन, जैसे ही बाल सूख जाते हैं कई लोगों के बाल रूखे या फ्रिजी नजर आने लगते हैं। ऐसे में बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने या बालों को मुलायम बनाने के लिए कई लोग महंगे शैंपू, कंडीशनर और सीरम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके बाल भी हेयर वॉश के बाद फ्रिजी, बेजान या रूखे नजर आने लगते हैं, तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है।

2/6

नारियल तेल लगाएं

अगर आपके हेयरवॉश के बाद बाल फ्रिजी हो जाते हैं तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और बालों पर नमी बनाए रखने में मदद करता है। आप रात को बालों पर नारियल का तेल लगाएं और सिर की मालिश करें। सुबह सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। नारियल का तेल बालों को नेचुरल कंडीशनर करता है और बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। नारियल का तेल बालों के रूखेपन को भी दूर करने में मदद करता है। Also Read - बाइक से ट्रैवल करते समय बालों की देखभाल कैसे करें?

3/6

एलोवेरा जेल लगाएं

हेयरवॉश के बाद बाल फ्रिजी हो जाते हैं तो एलोवेरा जेल का यूज करना फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा जेल सिर्फ सेहत या त्वचा के लिए नहीं, बालों के लिए भी अच्छा होता है। एलोवेरा जेल लगाने से बाल हाइड्रेट होते हैं और फ्रिजीनेस कम होती है। एलोवेरा जेल स्कैल्प हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे बालों-स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। एलोवेरा जेल बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।

4/6

अंडा लगाएं

अंडा भी हेयरवॉश के बाद होने वाले बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 अंडे फेंट लें और इसमें दही मिलाएं। आप इस पेस्ट को बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंडे में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जिससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। अंडा बालों को मुलायम और कोमल बनाता है। आप हर हेयरवॉश से पहले इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।  Also Read - Frizzy Hair: रूखे-सूखे बालों में नई जान डाल सकते हैं नारियल तेल से बने ये 3 हेयर मास्क, आज ही करें ट्राई

5/6

दही लगाएं

अगर हेयरवॉश के बाद आपके बाल भी फ्रिजी हो जाते हैं, तो आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दही लें और इसे बालों-स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। आधे घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें और इसके बाद बालों पर सीरम अच्छी तरह से अप्लाई करें। दही लगाने से बालों की चमक बढ़ती है और बाल मुलायम भी बनते हैं। दही से फ्रिजी बालों की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाता है। दही बालों की नमी भी बढ़ाता है। यह स्कैल्प को हेल्दी रखता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।

6/6

बादाम का तेल लगाएं

हेयरवॉश के बाद बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए आप बादाम के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप बादाम का तेल लें और इसे स्कैल्प-बालों पर अच्छी तरह अप्लाई करें। आधे घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। अगर आपके बाल हर बार फ्रिजी हो जाते हैं, तो आप सप्ताह में 2 से 3 बार बादाम के तेल से बालों को मॉइश्चराइज कर सकते हैं।  Also Read - अपनी दिनचर्या की इन 6 गलतियों के कारण बालों में आता है रूखापन, चाहिए सिल्की बाल तो आज ही छोड़ें