चेहरे के दाने मिटाने के लिए कौन-से नुस्खे आजमाएं?

चेहरे के दाने मिटाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से ही इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 18, 2026, 11:08 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

चेहरे के दाने मिटाने के लिए कौन-से नुस्खे आजमाएं? photo icon1/6

चेहरे के दाने मिटाने के लिए नुस्खे

गर्मी के मौसम में चेहरे पर मुंहासे या दाने होना बेहद आम है। दाने मिटाने के लिए लोग तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें केमिकल होता है और स्किन इरिटेट हो सकती है और त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसे में आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल समेत कई घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इसके साथ ही, हेल्दी डाइट लें और स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें। घरेलू उपायों के लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की जरूरत भी नहीं है। आइए, ब्यूटी एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं बेस्ट होम रेमिडीज के बारे में-

चेहरे के दाने मिटाने के लिए कौन-से नुस्खे आजमाएं? photo icon2/6

एलोवेरा जेल लगाएं

चेहरे के दाने या पिंपल्स से परेशान हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दानों या मुंहासों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे स्किन क्लीन और खूबसूरत नजर आएगी। एलोवेरा जेल त्वचा का निखार बढ़ाने में भी असरदार होता है। Also Read - गर्मियों में कंधे और पीठ पर दाने क्यों हो जाते हैं? एक्सपर्ट से जानें कारण और उपाय

चेहरे के दाने मिटाने के लिए कौन-से नुस्खे आजमाएं? photo icon3/6

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल भी मुंहासों को मिटाने का एक असरदार घरेलू उपाय हो सकता है। लेकिन, टी ट्री ऑयल को सीधे तौर पर चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और दानों को खत्म करने में मदद करते हैं। आप टी ट्री ऑयल को नारियल तेल या एलोवेरा जेल में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

चेहरे के दाने मिटाने के लिए कौन-से नुस्खे आजमाएं? photo icon4/6

नारियल तेल

चेहरे के दाने और पिंपल्स मिटाने के लिए आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल तेल त्वचा का निखार बढ़ाता है और रंगत को साफ करता है। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। नारियल तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और दाग-धब्बों को भी मिटाता है। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर नारियल तेल लगाएंगे तो इससे मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। Also Read - पीठ पर दाने क्यों होते हैं? जानें 3 आसान नुस्खे, जो बैक एक्ने से दिलाएंगे छुटकारा

चेहरे के दाने मिटाने के लिए कौन-से नुस्खे आजमाएं? photo icon5/6

खीरे का रस लगाएं

चेहरे के दानों से परेशान हैं तो खीरे का रस लगाना फायदेमंद होता है। खीरा स्किन को हाइड्रेट करता है और ठंडक पहुंचाता है। यह चेहरे की सूजन कम करता है और निखार बढ़ाता है। आप खीरे को कद्दूकस करें और इसके रस को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे स्किन ग्लो करेगी और दाग-धब्बे भी रिमूव होंगे।

चेहरे के दाने मिटाने के लिए कौन-से नुस्खे आजमाएं? photo icon6/6

मुल्तानी मिट्टी

चेहरे के दाने मिटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी लगाना फायदेमंद हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है और इसे चेहरे पर लगाने से मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल या कच्चा दूध मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है और दाग-धब्बे भी कम होते हैं।  Also Read - पीठ पर पिंपल्स और एक्ने होने के पीछे की हो सकती है ये वजह, इन 4 उपायों से करें इसका इलाज 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source