डैंड्रफ की वजह से सिर पर पपड़ी जम गई है तो लगाएं ये 5 चीजें, दूर हो जाएगी रूसी और खुजली

Dandruff Remedies: अगर आप डैंड्रफ या इसकी वजह से होने वाली खुजली-जलन से परेशान हैं, तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। जानें, इनके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : March 25, 2026, 3:47 PM

डैंड्रफ की वजह से सिर पर पपड़ी जम गई है तो लगाएं ये 5 चीजें, दूर हो जाएगी रूसी और खुजली photo icon1/6

डैंड्रफ कैसे मिटाएं?

Home Remedies for Dandruff: क्या आप डैंड्रफ से परेशान हैं? क्या डैंड्रफ की वजह से सिर पर पपड़ी जम गई है? अगर हां, तो इस स्थिति को नॉर्मल बिल्कुल न समझें। डैंड्रफ और पपड़ी की वजह से सिर पर तेज खुजली और इरिटेशन हो सकती है। ऐसे में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग एंटी-डैंड्रफ शैंपू या महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी रूसी और खुजली को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

डैंड्रफ की वजह से सिर पर पपड़ी जम गई है तो लगाएं ये 5 चीजें, दूर हो जाएगी रूसी और खुजली photo icon2/6

नींबू का रस लगाएं

अगर आपके सिर पर डैंड्रफ की वजह से पपड़ी जम गई है तो आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में लैक्टिक एसिड होता है, जो डैंड्रफ को मिटाने में मदद करता है। नींबू का रस डैंड्रफ की वजह से होने वाली खुजली और रूसी की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए आप नींबू का रस लें और इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें। 10 से 15 मिनट बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना ऐसा करने से सिर का डैंड्रफ धीरे-धीरे कम होने लगेगा। Also Read - डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा, सन्यासी आयुर्वेदा ने बताया ऐसा घरेलू उपाय

डैंड्रफ की वजह से सिर पर पपड़ी जम गई है तो लगाएं ये 5 चीजें, दूर हो जाएगी रूसी और खुजली photo icon3/6

एलोवेरा जेल लगाएं

सिर पर डैंड्रफ की वजह से पपड़ी जम गई है तो एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल सिर्फ सेहत और त्वचा के लिए ही नहीं, बालों और स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद होता है। आप एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खुजली और पपड़ी को दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की सूजन को भी कम करता है। आप एलोवेरा जेल को बालों पर भी लगा सकते हैं, इससे बालों को चमक बढ़ेगी।

डैंड्रफ की वजह से सिर पर पपड़ी जम गई है तो लगाएं ये 5 चीजें, दूर हो जाएगी रूसी और खुजली photo icon4/6

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन, अगर आपको डैंड्रफ हो गया है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल बालों को हेल्दी बनाता है और डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाता है। नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को दूर करता है। नारियल का तेल डैंड्रफ की वजह से होने वाली खुजली और जलन से भी राहत दिलाता है। आप एक कटोरी में कोकोनट वर्जिन ऑयल को हल्का गुनगुना कर लें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद सिर को अच्छी तरह से धो लें। इससे आपको हेयर ग्रोथ में भी काफी मदद मिलेगी। Also Read - रूसी से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 3 तरीके जो साफ करें स्कैल्प

डैंड्रफ की वजह से सिर पर पपड़ी जम गई है तो लगाएं ये 5 चीजें, दूर हो जाएगी रूसी और खुजली photo icon5/6

टी ट्री ऑयल लगाएं

अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं, तो आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और इसकी वजह से होने वाली खुजली को मिटाते हैं। हालांकि, टी ट्री ऑयल को सीधे तौर पर स्कैल्प पर लगाने से बचना चाहिए। आप टी ट्री ऑयल को नारियल तेल या बाादम तेल के साथ मिलाकर बालों-स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे स्कैल्प से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।

डैंड्रफ की वजह से सिर पर पपड़ी जम गई है तो लगाएं ये 5 चीजें, दूर हो जाएगी रूसी और खुजली photo icon6/6

दही लगाएं

डैंड्रफ और इसकी वजह से होने वाली खुजली को दूर भगाने के लिए आप दही का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप दही लें और इसे स्कैल्प-बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 20 मिनट बाद सिर को माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह धो लें। दही बालों को मॉइश्चराइज भी करता है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना बालों पर दही लगाएंगे तो इससे रूसी, खुजली और जलन से काफी हद तक राहत मिल सकती है। Also Read - सर्दियों में डैंड्रफ हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source