सर्दियों में चेहरे के दाने मिटाने के लिए घरेलू उपाय, 5वां हैं बेहद असरदार

Home Remedies for Face Acne: अगर आपके चेहरे पर दाने हैं तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनसे त्वचा का निखार भी कई गुना बढ़ जाता है। इनसे चेहरे के दाग-धब्बे भी रिमूव होते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : January 9, 2026 3:04 PM IST

1/6

चेहरे के दाने मिटाने के लिए घरेलू उपाय

Chehre ke Dane Mitane ke Liye Gharelu Upay Kya Hai: सर्दियों में सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना भी बेहद आम है। इस मौसम में सबसे ज्यादा लोग चेहरे के दानों से परेशान रहते हैं। कभी ड्राई तो, कभी ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं। दाने, चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। वहीं, दानों की वजह से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस लेवल भी गिर जाता है। इसलिए हर कोई क्लीन और एक्ने फ्री चेहरे की चाह रखता है। इसके लिए ज्यादातर लोग महंगे क्लींजर, फेस वॉश, मॉइश्चराइजर और टोनर आदि का यूज करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं घर पर मौजूद चीजें भी चेहरे के दाने मिटाकर त्वचा का ग्लो कई गुना बढ़ा सकते हैं। जी हां, इसलिए अगर आपके सर्दियों में दाने निकल जाते हैं तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के दाने मिटाने के लिए कौन-से घरेलू उपाय आजमाने चाहिए (Chehre ke Dane Mitane ke Liye Gharelu Upay)?

2/6

एलोवेरा जेल

अगर सर्दियों में आपके चेहरे पर दाने हो गए हैं तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। एलोवेरा जेल में मौजूद गुण दाने और फोड़े-फुंसियों को मिटाने में असरदार होते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें और फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें। एलोवेरा जेल त्वचा की चमक बढ़ाता है और दाग-धब्बों को भी साफ करता है। Also Read - चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो जाए तो क्या करें? जानें 3 घरेलू उपाय, जिनसे मिट जाएगी समस्या

3/6

फिटकरी

चेहरे के दाने मिटाने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को दानों पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। फिटकरी लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे रिमूव होते हैं और दाने भी मिटने लगते हैं। फिटकरी त्वचा पर ज्यादा सीबम की वजह से होने वाले दानों को मिटाने में असरदार होता है।

4/6

मुल्तानी मिट्टी

चेहरे के दाने मिटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करना भी फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर दाने हैं तो आप कुछ दिनों तक रोजाना मुल्तानी मिट्टी का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल या कच्चा दूध मिक्स करें। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक पहुंचाती है और दाने और फोड़े-फुंसियां मिटाने में असरदार होती है। Also Read - क्रोनिक स्ट्रेस बढ़ा रहा कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टर ने बताया कैसे कोर्टिसोल चुपचाप दिल को नुकसान पहुंचा रहा है नुकसान

TRENDING NOW

5/6

केले का पेस्ट

अगर आपके घर पर केले हैं तो आप इसका पेस्ट चेहरे के दाने मिटाने के लिए भी कर सकते हैं। केले में कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी जरूरी होते हैं। आप एक पका हुआ पपीता लें और इसके पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 2-3 मिनट तक चेहरे की धीरे-धीरे मालिश करें। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर अच्छी तरह मॉइश्चराइज कर लें। केले का पेस्ट त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। यह चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में भी असरदार होता है।

6/6

पपीते का पेस्ट

चेहरे के दाने के लिए पपीते का पेस्ट लगाना भी फायदेमंद होता है। आप पका हुआ पपीता लें और इसे मैश कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। चेहरे के दाने मिटाने के लिए आप कुछ दिनों तक रोज रात में इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीते में पैपिन नामक एंजाइम होता है, जो दाग-धब्बों, झाइयों, झुर्रियों और दानों को मिटाने में असरदार होता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।  Also Read - डायबिटीज के मरीजों को ब्लैक कॉफी पीने से 1 नहीं बल्कि ये 5 फायदे मिलेंगे, जानें क्या है सही समय