चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाने के लिए क्या लगाएं? जानें 5 घरेलू उपाय

Dark Spots and Acne Remedies: चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। जानें, इनके बारे में-

Written by Anju Rawat | Published : October 4, 2025 8:58 AM IST

1/6

चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाने के लिए क्या लगाएं?

Dark Spots and Acne Home Remedies: आजकल ज्यादातर लोग दाग-धब्बों और मुंहासों की समस्या से परेशान हैं। खराब खान-पान, लाइफस्टाइल, तनाव और धूप में रहने की वजह से ये समस्याएं होती हैं। दाग-धब्बे और मुंहासे, चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। यही वजह है कि लोग दाग-धब्बों और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। लेकिन, कई बार महंगे प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से ही चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटा सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाने के लिए क्या लगाएं (Chehre ke Daag Dhabbe or Muhase Hatane ke Liye Kya Lagaye)?

2/6

एलोवेरा जेल

चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाने के लिए आप एलोवेरा को सुबह-शाम, दोनों समय लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। इससे त्वचा का रूखापन दूर होगा और त्वचा मुलायम बनेगी। Also Read - चेहरे के दाग धब्बे मिटाएंगे ये 5 फेस पैक, चेहरे का निखार भी बढ़ जाएगा

3/6

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा की जलन और मुंहासों को कम करने में असरदार होती है। चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाने के लिए आप चंदन पाउडर के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।

4/6

बेसन पेस्ट

चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाने के लिए बेसन का उपयोग करना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे बाद नॉर्मल पानी से धो लें। बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखता है, जिससे मुंहासे मिटते हैं। वहीं, दही में लैक्टिक एसिड होता है जो दाग-धब्बों को मिटाता है। Also Read - घुटनों से कट-कट की आवाज क्यों आती है? देसी तरीकों से बढ़ाएं ग्रीस और दूर करें परेशानी

5/6

नींबू का रस

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों से परेशान हैं, तो नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन, चेहरे पर सीधे तौर पर नींबू के रस का इस्तेमाल न करें। आप नींबू के रस में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा का निखार बढ़ाता है। इस पेस्ट को रोजाना लगाने से कुछ ही दिनों में दाग-धब्बों और मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

6/6

आलू का रस

चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। आलू के रस में साइट्रिक एसिड होता है जो दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को मिटाता है। आप आलू को कद्दूकस करें और इसका रस चेहरे पर अप्लाई करें। इससे त्वचा की झाइयां भी कम होने लगेंगी। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं। Also Read - ब्रश करने के बाद भी पीले रहते हैं दांत? इस 1 नुस्खे से चमक जाएगी आपकी बत्तीसी