डार्क सर्कल्स कम करने के लिए घरेलू उपाय
Home Remedies for Dark Circles: डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे काले घेरे एक बेहद आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग आंखों के काले घेरों से परेशान हैं। वैसे तो डार्क सर्कल्स कई कारणों से हो सकते हैं, इनमें सबसे आम हैं नींद की कमी और स्ट्रेस। यानी जो लोग पूरी नींद नहीं लेते या हर वक्त स्ट्रेस में रहते हैं, उन्हें आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या हो सकती है। काले घेरे चेहरे के पूरे लुक को खराब कर देते हैं। इसलिए काले घेरों को मिटाना बहुत जरूरी होता है। डार्क सर्कल्स मिटाने के लिए ज्यादातर लोग अंडर आई क्रीम का यूज करते हैं, जो काफी हद तक कारगर भी होते हैं। लेकिन, अंडर आई क्रीम थोड़े मंहगे हो सकते हैं। अगर आप ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहते हैं तो घरेलू नुस्खों से ही काले घेरों को दूर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं काले घेरे मिटाने के लिए घरेलू उपाय (Kale Ghere Mitane ke Liye Gharelu Upay)-
