Diabetes Sings In Eyes
आंखों के आसपास की सूजन को कम करने के लिए आप नमक के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए 1 कटोरी पानी को गर्म कर लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक डालकर इससे सूजन से प्रभावित हिस्से की सिंकाई करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
आंखों के आसपास की सूजन को कम करने के लिए आप अंडे का सफेद हिस्सा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो अंडे की सफेदी लें। अब इसे अच्छे से फेट लें। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से आंखों के आसपास लगाएं। इससे सूजन कम हो सकती है।
खीरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपके आंखों के आसपास की सूजन को कम कर सकता है। इसके लिए खीरे को मोटे से स्लाइस में काट लें। अब इसे आंखों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आंखों के आसपास की सूजन और डार्क सर्कल की परेशानी को कम किया जा सकता है।
आंखों के आसपास की सूजन को कम करने के लिए आप दूध का इस्तेमाल करें। इसके लिए 1 कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध लें। अब इसे कॉटन पैड में भिगोकर आंखों के ऊपर रखें। करीब 10 से 15 मिनट बाद इसे हटा लें। इससे आंखों की सूजन कम हो सकती है।
आंखों के आसपास सूजन की परेशानी को कम करने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कैटेकोलेज होता है, जो सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही आलू में मौजूद पोषक तत्व आपके स्किन की चिकनाहट को बनाए रखता है। इससे आंखों के आसपास की सूजन पर ग्लो आ सकता है। इसके लिए आलू के स्लाइस को अपने आंखों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में इसे हटाकर चेहरा धो लें।