चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 चीजें, खिल जाएगी आपकी त्वचा और मिटेंगे दाग-धब्बे

Face Cleaning Tips: चेहरा साफ करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनसे स्किन क्लीन होती है और त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

Written by Anju Rawat | Published : March 6, 2026 1:33 PM IST

1/6

चेहरा साफ करने के लिए क्या लगाएं?

Face Cleaning tips: चेहरा साफ करने के लिए ज्यादातर लोग महंगे फेस क्लींजर या फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। इनमें केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। कई लोगों को क्लींजर या फेस वॉश से चेहरे पर दाने होने लगते हैं और इरिटेशन का कारण बनते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी फेस की क्लींजिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। आप सिर्फ किचन में जाएं और इन चीजों को चेहरे पर अप्लाई करके नॉर्मल पानी से धो लें। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जो त्वचा को साफ करते हैं और निखार भी बढ़ाते हैं। तो आइए, जानते हैं इनके बारे में-

2/6

कच्चे दूध से चेहरा साफ करें

चेहरा धोने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चा दूध त्वचा का निखार बढ़ाता है और दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। इसके लिए आप कच्चा दूध लें और कॉटन पैड की मदद से इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 2 से 3 मिनट तक चेहरे की क्लींजिंग करें और फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा पर जमी गंदगी आसानी से रिमूव हो जाती है और स्किन सॉफ्ट-शाइनी नजर आती है। कच्चा दूध मुहांसों को मिटाने में असरदार होता है Also Read - दिन में कितनी बार फेस क्‍लींजिंग करना होता है ठीक

3/6

दही से चेहरा साफ करें

चेहरा धोने के लिए आप दही भी यूज कर सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है। दही लगाने से त्वचा की गंदगी रिमूव होती है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। दही त्वचा को नमी भी प्रदान करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच दही लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करके 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। इसके बाद चेहरे को धो लें और अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। इससे पिग्मेंटेशन और झाइयां भी रिमूव होती हैं। दही झुर्रियों को कम करने में भी असरदार होती है।

4/6

एलोवेरा जेल से चेहरा साफ करें

सुबह चेहरा साफ करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा को नमी मिलती है। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। एलोवेरा जेल लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। वैसे तो एलोवेरा जेल मार्केट में आसानी से मिल जाता है। लेकिन, आप घर पर मौजूद फ्रेश एलोवेरा जेल से त्वचा को साफ कर सकते हैं। आप एलोवेरा जेल लें और इससे चेहरे की मसाज करें। इससे त्वचा पर मौजूद सारी गंदगी भी रिमूव हो जाएगी। Also Read - क्या ऑयली स्किन को बार-बार साबुन और पानी से साफ करना चाहिए ? जानें शहनाज़ हुसैन की राय

5/6

शहद से चेहरा साफ करें

अगर आप नेचुरल तरीके से चेहरा साफ करना चाहते हैं, तो शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। आप एक चम्मच शहद लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 2 से 3 मिनट तक चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करें और फिर नॉर्मल पानी से त्वचा को साफ कर लें। शहद स्किन को हाइड्रेट रखता है और मुंहासों से भी बचाता है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो आप शहद में 2-3 बूंद नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

6/6

मुल्तानी मिट्टी से चेहरा साफ करें

अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप मुल्तानी मिट्टी से चेहरा साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 10 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को कम करती है और त्वचा का निखार बढ़ाती है। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है और त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखता है।  Also Read - गर्मियों में हमेशा साथ रखें ये 5 प्रोडक्ट्स