स्वस्थ हृदय के लिए 5 लाभकारी हर्ब्स
जैसा कि सब जानते ही हैं हमारा हृदय शरीर का वो अभिन्न अंग है जो पूरे शरीर में रक्त का संचार करता है और हमें ऊर्जावान बना कर रखता है। हमारा हृदय तो अपना काम बहुत अच्छे से करना जानता है लेकिन क्या हम अपना काम अच्छे से कर रहे हैं, इसकी ज़िम्मेदारी तो हमारी ही बनती है कि हम अपने दिल की देखभाल कैसे करें। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए मन और मस्तिष्क दोनों का स्वस्थ होना बेहद ज़रूरी है, वैसे तो आजकल हम सब योग, ध्यान और खाने पीने का बड़ा ध्यान रखते है कि बाहर का भोजन नहीं खाना हैं, ज़्यादा तैलीय चीज़ें नही खानी हैं। ये सारी बातें तो हुई कि हमें क्या नहीं खाना है लेकिन खाना क्या है और कैसे खाना है ये भी जानना बहुत ज़रूरी है और इसके बारे में हमें बता रही हैं फैट टू स्लिम की संस्थापक व सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट शिखा ए शर्मा।
