hamburger icon
A
Read in English

मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, त्वचा बन सकती है मुलायम-कोमल

मानसून में प्रॉपर स्किनकेयर करना जरूरी होता है, ताकि स्किन को हेल्दी बनाए रखा जा सके। लेकिन, मार्केट से महंगे फेशियल कराने के बजाय आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। आइए, शहनाज हुसैन से जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: July 31, 2026, 1:44 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, त्वचा बन सकती है मुलायम-कोमल photo icon1/6

मानसून में चेहरे पर क्या लगाएं?

मानसून में बढ़ती नमी की वजह से हम सभी को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इस मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना भी बेहद आम है। कोई मुंहासों से तो कोई दाग-धब्बों या डल स्किन से परेशान रहता है। त्वचा के निखार को बनाए रखने के लिए इस मौसम में प्रॉपर स्किनकेयर करना बहुत जरूरी होता है। आपको मॉइश्चराइजर, टोनर, सनस्क्रीन और सीरम आदि का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। लेकिन, त्वचा पर प्राकृतिक निखार बना रहे और त्वचा मुलायम नजर आए, इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि मानसून में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, त्वचा बन सकती है मुलायम-कोमल photo icon2/6

1. खीरा और गुलाब जल

त्वचा के लिए खीरा और गुलाब जल दोनों इंग्रीडिएंट्स अच्छे होते हैं। आप मानसून में चेहरे पर इन दोनों को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। अब इसमें गुलाब जल मिक्स करें और इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें। खीरे की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। वहीं, गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।  Also Read - चेहरे पर इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगा मनचाहा निखार, आज से ही करें स्किनकेयर रूटीन में शामिल

मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, त्वचा बन सकती है मुलायम-कोमल photo icon3/6

2. नारियल और जैतून तेल

शहनाज हुसैन बताती हैं कि नारियल तेल और जैतून के तेल को मिलाकर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें जैतून तेल मिलाएं। अब इस तेल से त्वचा की हल्के हाथों से मालिश करें और आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। मानसून में रोजाना इस तेल से मालिश करने से त्वचा को नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो इन दोनों को मिक्स करके लगाना लाभकारी हो सकता है।

मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, त्वचा बन सकती है मुलायम-कोमल photo icon4/6

3. शिया बटर और बादाम का तेल

शहनाज हुसैन बताती हैं कि आप एक चम्मच शिया बटर लें और इसमें एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल ऑयल मिलाएं। इन सभी को एक साथ मिक्स करके एयर टाइट कंटेनर में रख लें। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से त्वचा मुलायम बन सकती है। बादाम का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद कर सकता है। इससे त्वचा मुलायम और कोमल नजर आ सकती है। Also Read - सिर्फ इन 3 चीजों से बनाएं नानी का बताया फेस पैक, ग्लोइंग और शाइनी बनेगी स्किन

मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, त्वचा बन सकती है मुलायम-कोमल photo icon5/6

4. एलोवेरा जेल और नारियल तेल

शहनाज हुसैन बताती हैं कि 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें नारियल तेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से अच्छी तरह से मालिश करें। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। इससे स्किन फ्रेश नजर आ सकती है। नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। वहीं, एलोवेरा में कुछ एंटीमाइक्रोबियल और सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासों वाली त्वचा को शांत रखने में मदद कर सकते हैं।

मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, त्वचा बन सकती है मुलायम-कोमल photo icon6/6

5. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

मानसून में नमी बढ़ने की वजह से त्वचा चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में त्वचा के अतिरिक्त सीबम को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा साफ और फ्रेश महसूस हो सकती है। Also Read - घर पर ग्लोइंग स्किन पाने के 7 आसान तरीके