सुबह पानी में घोलकर पी लें इस लकड़ी का पाउडर, बढ़ा हुआ शुगर लेवल तेजी से होगा कम

डायबिटीज में दालचीनी का सेवन फायदेमंद माना जाता है क्योंकि, दालचीनी में पाए जाने वाले कुछ कम्पाउंड्स ब्लड शुगर कंट्रोल और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : May 30, 2025 3:01 PM IST

1/6

शुगर कम करने के लिए पिएं दालचीनी का पानी

How to control blood sugar level- डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि, ब्लड शुगर लेवल अगर अनियंत्रित हो तो इससे डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों को नियमित दवाओं के सेवन के साथ-साथ सही डाइट और एक्सरसाइज जैसे नियम मानने पड़ते हैं। क्योंकि, जरा-सी लापरवाही बरतने से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। रक्त में ग्लूकोज या शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखने के लिए आप इन नियमों के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खों (Diabetes control ke gharelu nushkhe) की भी मदद ले सकते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है दालचीनी का पानी जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कम करने का काम करता है। आइए जानते हैं इस पानी को तैयार करने और इसे पीने के सही समय के बारे में।

2/6

डायबिटीज में दालचीनी का सेवन कितना फायदेमंद

आयुर्वेद में दालचीनी को को ब्लड शुगर लेवल कम करने वाली औषधी के तौर पर जाना जाता है। वहीं, दालचीनी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम होने के दावे कुछ स्टडीज और रिसर्च में भी किए गए हैं।  Also Read - सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जाने पीने का सही तरीका

3/6

कैसे बनाएं दालचीनी का पानी

एक गिलास पानी को उबलने रखें। इस पानी में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिक्स करें। इसे अच्छी तरह उबालें और फिर छानकर पी लें।

4/6

दालचीनी के फायदे

इस गरम मसाले में सिन्नामेल्डिहाइड जैसे एक्टिव कम्पाउंड पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं। इससे बॉडी सेल्स के लिए ग्लूकोज को बेहतर तरीके से सोखने में मदद होती है और आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।  Also Read - वजन घटाने के लिए रोज इस तरह पिएं दालचीनी का पानी, मक्खन की तरह पिघलेगी पेट और कमर की चर्बी

5/6

कब करें सेवन

सुबह खाली पेट दालीचीनी का पानी पीना बहुत लाभकारी माना जाता है। वहीं, खाना खाने के बाद भी आप दालचीनी का पानी पी सकते हैं।

6/6

रखें इस बात का ध्यान

अगर आप किसी तरह की दवाइयां ले रहे हैं तो दालचीनी का पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। क्योंकि, यह पानी पीने से दवाओं के साथ रिएक्शन हो सकता है और आपकी हेल्थ को नुकसान भी पहुंच सकता है।  Also Read - दालचीनी के पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे