खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए मेथी का पानी पीने के फायदे

क्या मौसम बदलते ही आपकी हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं और आप अपनी इम्यून पॉवर बढ़ाने के साथ-साथ अपनी फिटनेस भी बढ़ाना चाहते हैं तो आप मेथी का पानी पी सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: September 24, 2025, 10:24 AM

खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए मेथी का पानी पीने के फायदे photo icon1/6

मेथी का पानी कम करता हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स

Methi water benefits-मेथी के दाने आपके किचन में पड़े रहने वाला एक मसालाभर नहीं है। यह एक आयुर्वेदिक औषधी है। मेथी दाना (Methi Dana) डाइट में शामिल करने से आपकी कई बीमारियों के लक्षण कम हो सकते हैं। वहीं, मेथी दाना खाने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसी तरह मेथी दाना डाइट में शामिल करने का एक अच्छा तरीका है मेथी का पानी पीना। विशेषकर महिलाओं के लिए मेथी का पानी पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या फायदे हो सकते हैं और मेथी का पानी बनाने का तरीका क्या है?

खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए मेथी का पानी पीने के फायदे photo icon2/6

मेथी का पानी पीने से कम होती हैं पेट की समस्याएं

जिन लोगों को ब्लोटिंग या गैस, इनडाइजेशन, एसिडिटी और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं बार-बार महसूस होती हैं, उनके लिए मेथी का पानी पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है। मेथी में पाए जाने वाले सॉल्यूबल फाइबर डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाते हैं। इससे गट की भी सफाई होती है।  Also Read - सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने के 8 फायदे

खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए मेथी का पानी पीने के फायदे photo icon3/6

शुगर लेवल कम रखता है

डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए ब्लड शुगर लेवल अंडर कंट्रोल रखना महत्वपूर्ण है। इस काम में मेथी आपकी मदद कर सकता है। अगर आप खाली पेट मेथी का पानी पीना शुरु करें तो इससे आपका शुगर लेवल भी आसानी से मैनेज हो पाता है।

खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए मेथी का पानी पीने के फायदे photo icon4/6

वेट लॉस ड्रिंक

मेथी का पानी एक कारगर वेट लॉस ड्रिंक है जो लोगों को वजन कम करने और मोटापे से बचने में मदद करता है। मेथी का पानी पीने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है। इससे क्रेविंग्स भी कंट्रोल होती हैं और वजन को मेंटेन करने में मदद होती है।  Also Read - मेथी का पानी पीने के 8 फायदे

खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए मेथी का पानी पीने के फायदे photo icon5/6

पीरियड्स पेन से आराम

मेंस्ट्रुएशन के दौरान होने वाली तकलीफों से आराम पाने के लिए मेथी का पानी पिएं। इससे क्रैम्प्स, थकान और दर्द से आराम मिलता है।

खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए मेथी का पानी पीने के फायदे photo icon6/6

मेथी का पानी बनाने का तरीका

1-2 चम्मच मेथी के बीजों को पानी से धोकर साफ करें। फिर, एक गिलास सादा पानी लें और उसमें मेथी के बीज डाल दें। इसे रातभर भिगोकर रखें और अगले दिन सुबह आप इसे छान लें और मेथी का पानी खाली पेट पिएं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इस समय पिएं मेथी का पानी, मिलेंगे गजब के फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source