World Lung Day: फेफड़ों में जमा गंदगी साफ करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय, लंग्स रहेंगे हमेशा हेल्दी

How To Clean Lungs: फेफड़े में जमा गंदगी को साफ करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं, जो फेफड़ों को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।

Written by priya mishra | Published : September 25, 2023 3:40 PM IST

1/6

Symptoms Of Lungs Weakness

Symptoms of Lungs Weakness

2/6

भाप लें (Steam Inhalation)

भाप लेने से नाक और छाती में जमा बलगम को ढीला करने में मदद मिलती है, जिससे यह है आसानी से बाहर आ जाता है। आप भाप लेने के लिए गर्म पानी में पुदीने का तेल या कोई अन्य एसेंशियल ऑयल मिक्स कर सकते हैं। यह खांसी और जुकाम को ठीक करने के लिए भी प्रभावी उपाय है।  Also Read - फेफड़ों की गंदगी को निचोड़कर बाहर कर देते हैं ये 5 फूड, जानिए इन्हें सेवन करने का तरीका

3/6

रेगुलर एक्सरसाइज करें

फेफड़ों को क्लीन करने के लिए नियमित ब्रीदिंग एक्सरसाइज या प्राणायाम करें। इससे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। आप अपने डॉक्टर की सलाह से कुछ खास तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिनसे लंग्स को मजबूती मिलेगी।

4/6

हल्दी और नमक के पानी से गरारे करें

गले में खराश से राहत पाने के लिए आप हल्दी और नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में एक गिलास गर्म करें। इसमें 1 चम्मच हल्दी और आधा चम्मच नमक डालकर करीब 5 मिनट तक उबाल लें। उसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए, तो उससे गरारे करें। दिन में 2 से 3 बार तक इस पानी से गरारे करने से आपको जल्द ही गले में खराश और दर्द से आराम मिल सकता है।  Also Read - रूमेटाइड अर्थराइटिस में सुबह के समय ज्यादा दर्द क्यों होता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है?

5/6

हेल्दी डाइट लें

फेफड़ों की सफाई के लिए अपने खानपान की आदतों में बदलाव करें। आप बाहर का जंक फ़ूड खाना बंद कर दें और हेल्दी डाइट लें। लंग्स की सफाई के लिए चुकंदर, सेब, कद्दू के बीज, हल्दी, टमाटर, ब्लूबेरी, ग्रीन टी, लाल बंदगोभी जैसे सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।

6/6

ग्रीन टी पिएं

फेफड़ों की सफाई के लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फेफड़ों में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करने से फेफड़ों से संबंधित परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।  Also Read - क्या स्मोकिंग न करने वालों को भी गले का कैंसर हो सकता है? और इसके क्या कारण हो सकते हैं