hamburger icon
A
Read in English

थकान के बावजूद रात में सो पाना है मु्श्किल, तो गहरी नींद के लिए पीएं ये 4 ड्रिंक्स

नींद न आने की परेशानी हर उम्र के लोगों को हो सकती है और यह हर किसी के लिए बहुत गम्भीर समस्या साबित हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: November 2, 2023, 7:31 AM

थकान के बावजूद रात में सो पाना है मु्श्किल, तो गहरी नींद के लिए पीएं ये 4 ड्रिंक्स photo icon1/6

अनिद्रा की समस्या

Healthy Drinks For Good Night Sleep: नींद न आने की समस्या या अनिद्रा से परेशान लोगों के लिए रात में ठीक तरह से सो पाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। इससे उनकी ओवरऑल हेल्थ पर भी असर पड़ता है जो आगे चलकर गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती हैं। अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं जैसे खराब मेंटल हेल्थ, स्क्रीन टाइम और कुछ पुरानी बीमारियों के कारण भी नींद न आने की परेशानी हो सकती है। अनिदांर की समस्या हर उम्र के लोगों को हो सकती है और यह हर किसी के लिए बहुत गम्भीर समस्या साबित हो सकती है।

थकान के बावजूद रात में सो पाना है मु्श्किल, तो गहरी नींद के लिए पीएं ये 4 ड्रिंक्स photo icon2/6

गहरी नींद सोने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स

सोने से पहले अगर कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पीने की आदत अपनायी जाए तो यह आपकी स्लीपिंग डिसॉर्डर्स की समस्या को कम कर सकता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में जो स्ट्रेस से आराम दिलाकर आपको रात में गहरी नींद सोने में मदद करते हैं। (Healthy Drinks For Good Night Sleep In Hindi)  Also Read - 80 वर्षीय मरीज का सफल Knee Replacement, जानें डायबिटीज, हार्ट डिजीज और बढ़ती उम्र में कैसे संभव हुआ घुटने का प्रत्यारोपण

थकान के बावजूद रात में सो पाना है मु्श्किल, तो गहरी नींद के लिए पीएं ये 4 ड्रिंक्स photo icon3/6

अश्वगंधा की चाय

इस आयुर्वेदिक हर्ब को भी नींद बढ़ाने वाला नुस्खा माना जाता है। अश्वगंधा का सेवन करने से आपको ना केवल तनाव से राहत मिलती है बल्कि यह थकान दूर करके आपको बेहतर महसूस कराता है।

थकान के बावजूद रात में सो पाना है मु्श्किल, तो गहरी नींद के लिए पीएं ये 4 ड्रिंक्स photo icon4/6

हर्बल टी

कैमोमाइल, मिंट और रोज फ्लेवर वाली हर्बल टी पीने से तनाव कम होता है और इससे आपको नींद भी जल्दी आ सकती है।  Also Read - आई फ्लू से बचने के लिए ना अपनाएं ये घरेलू नुस्खे! इन लोगों को है ज्यादा खतरा!

थकान के बावजूद रात में सो पाना है मु्श्किल, तो गहरी नींद के लिए पीएं ये 4 ड्रिंक्स photo icon5/6

हल्दी वाला दूध

दादी-नानी का यह नुस्खा सर्दियों से लेकर गर्मियों में भी काम आता है। आधा चम्मच हल्दी पाउडर दूध में घोलकर उबालें और फिर इसे रात में सोने से पहले पीएं।

थकान के बावजूद रात में सो पाना है मु्श्किल, तो गहरी नींद के लिए पीएं ये 4 ड्रिंक्स photo icon6/6

गर्म दूध

हल्का गुनगुना दूध पीने से रात में महसूस होने वाली थकान, पैरों का दर्द और बदन दर्द से आराम मिलता है।  Also Read - घर से मच्छर भगाने वाली कॉइल है सेहत के नुकसानदायक, इस्तेमाल करने से पहले जानें इसके बारे में