hamburger icon
A
Read in English

डॉक्टर ने बताया प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने का सबसे बेस्ट तरीका, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-शेविंग की जरूरत

प्राइवेट एरिया के बालों को हटाते समय आपकी छोटी-सी गलती भी गम्भीर स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकती है। डॉक्टर से जानिए क्या हैं हेयर रिमूवल के सबसे सेफ तरीके।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: July 1, 2025, 5:12 PM

डॉक्टर ने बताया प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने का सबसे बेस्ट तरीका, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-शेविंग की जरूरत photo icon1/7

प्राइवेट एरिया के बाल साफ कैसे करें?

What is safe way to remove pubic hair from private parts- प्राइवेट एरिया के बाल हटाना लोगों की पर्सनल चॉइस है। आमतौर पर लोग प्यूबिक हेयर या प्राइवेट एरिया के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग, शेविंग और हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इन तरीकों में स्किन के कटने, चोट लगने और स्किन डैमेज होने का रिस्क भी होता है। वहीं, बार-बार इन तरीकों का इस्तेमाल करने से इंफेक्शन का भी रिस्क बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को इस बात की चिंता हो सकती है कि प्राइवेट एरिया के बाल कैसे हटाना चाहिए। डर्मटॉलजिस्ट डॉ. शरीफा चौसे (Dr Shareefa Chause, Dermatologist, Dr Shareefa Skin care clinic, Mumbai) बता रही हैं कि प्राइवेट एरिया के बालों की सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखें और बाल हटाने के लिए कौन-सा मेथड है सबसे सेफ।

डॉक्टर ने बताया प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने का सबसे बेस्ट तरीका, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-शेविंग की जरूरत photo icon2/7

एक्सपर्ट की सलाह

डॉ. शरीफा के मुताबिक, प्राइवेट एरिया के बाल साफ करते समय सेफ्टी का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। सेफ तरीके से बालों को हटाने से स्किन कटने, इंफेक्शन और स्किन इरिटेशन (skin irritation) जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।  Also Read - हेयर रिमूवल क्रीम से हटाते हैं अनचाहे बाल? जानें, कैसे करें बेस्ट क्रीम की पहचान

डॉक्टर ने बताया प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने का सबसे बेस्ट तरीका, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-शेविंग की जरूरत photo icon3/7

कैंची का इस्तेमाल करें

प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने के लिए एक अच्छा तरीका है कैंची (scissors) का इस्तेमाल करना। आप एक साफ और छोटी कैंची की मदद से बालों को काट सकते हैं। प्राइवेट पार्ट जैसे सेंसिटिव एरिया के बाल हटाने के लिए (removing hair from sensitive areas) आप इलेक्ट्रिक ट्रिमर (Electric trimmer) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तरीकों में स्किन कटने का चांस कम होता है।

डॉक्टर ने बताया प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने का सबसे बेस्ट तरीका, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-शेविंग की जरूरत photo icon4/7

क्या शेविंग से हटाने चाहिए प्राइवेट एरिया के बाल ?

एक्सपर्ट के अनुसार बालों को साफ करने के लिए शेविंग एक अच्छा तरीका हो सकता है। लेकिन, इस तरीके में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। कभी भी बालों को ड्राई शेव नहीं करना चाहिए क्योंकि उससे स्किन कट सकती है।  Also Read - ये हैं बगल के बाल हटाने के 3 नेचुरल तरीके, बिना वैक्स-शेविंग कराए जड़ से गायब होंगे बाल

डॉक्टर ने बताया प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने का सबसे बेस्ट तरीका, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-शेविंग की जरूरत photo icon5/7

बिकिनी एरिया के बालों को हटाने का सही तरीका

जब भी बिकिनी एरिया के बालों को हटाना हो तो हेयर रिमूविंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, इन क्रीम्स के इस्तेमाल से पहले आपको पैच टेस्ट करना चाहिए। पैच टेस्ट में अगर स्किन पर किसी तरह की जलना या रैशेज जैसी समस्याएं दिखें तो क्रीम का इस्तेमाल ना करें।

डॉक्टर ने बताया प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने का सबसे बेस्ट तरीका, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-शेविंग की जरूरत photo icon6/7

लेज़र हेयर रिमूवर मेथड्स

किसी ट्रेनिंग प्राप्त और प्रोफेशनल की देखरेख में आप लेज़र हेयर रिमूविंग तकनीक का मदद ले सकते हैं। सेसेंटिव एरिया के बालों को हटाने के लिए यह एक कारगर तरीका है।  Also Read - रेजर के बजाय इन 3 'होममेड हेयर रिमूवल' से हटाएं चेहरे अनचाहे बाल, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

डॉक्टर ने बताया प्राइवेट पार्ट के बाल हटाने का सबसे बेस्ट तरीका, नहीं पड़ेगी वैक्सिंग-शेविंग की जरूरत photo icon7/7

वैक्सिंग के हैं कुछ नुकसान

डॉ. शरीफा चौसे कहती हैं कि वैक्सिंग कराने से परेशानी बढ़ सकती है। विशेषकर सेंसिटिव एरिया में वैक्सिंग कराने से स्किन डैमेज हो सकती है। इसीलिए, आप जो भी तरीका अपनाएं उसमें हाइजिन और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें।