दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, दर्द से भी मिलेगी राहत

Cavity Home Remedies: दांतों में कैविटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको दांतों की सड़न और दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: October 4, 2023, 8:01 PM

दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, दर्द से भी मिलेगी राहत photo icon1/6

दांतों की कैविटी दूर करने के घरेलू उपाय - Cavity Home Remedies In Hindi

दांतों में कैविटी की समस्या बेहद आम है। खराब ओरल हेल्थ और दांतों की सही ढंग से सफाई न करने के कारण यह समस्या होती है। सही तरीके से ब्रश न करना या खाना खाने के बाद कुल्ला न करने के कारण भोजन के कण दांतों में फंसे रह जाते हैं, जिससे दांतों में सड़न पैदा होने लगती है। कैविटी होने पर दांतों में तेज दर्द होता है और खाने-पीने में दिक्कत होती है। लंबे समय तक इलाज न करवाने पर दांत कमजोर होकर गिर भी सकते हैं। दांत में कैविटी की समस्या होने पर आपको तुरंत डेंस्टिस्ट के पास जाना चाहिए। इसके अलावा, कैविटी से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे भी कारगर साबित हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कैविटी की समस्या दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, दर्द से भी मिलेगी राहत photo icon2/6

नारियल का तेल – Coconut Oil For Cradle Cap

नारियल तेल की मदद से क्रैडल कैप को आसानी से रिमूव किया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं जो संक्रमण को बढ़ने से रोकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप थोड़ा सा नारियल तेल लेकर शिशु के स्कैल्प पर मालिश करें। फिर एक सॉफ्ट ब्रश या कंघी की मदद से इसे साफ कर दें। इसके बाद गुनगुने पानी और शैंपू से शिशु का सिर धो दें।  Also Read - दांतों की कैविटी का घर बैठे करें इलाज, बिना खर्च किए चमकने लगेंगे आपके दांत

दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, दर्द से भी मिलेगी राहत photo icon3/6

लौंग

ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के लिए लौंग काफी फायदेमंद होती है। यह न सिर्फ कैविटी को दूर करने में मदद करती है, बल्कि दर्द से भी राहत दिला सकती है। इसके लिए आप कॉटन को लौंग के तेल में डुबोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा।

दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, दर्द से भी मिलेगी राहत photo icon4/6

लहसुन - Garlic Control High Cholesterol

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें हाइपरलिपिडोपिडेमिया होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिलती है।  Also Read - दांतों में कीडे लगने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय!

दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, दर्द से भी मिलेगी राहत photo icon5/6

एलोवेरा

कैविटी से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल की मिलकर कैविटी पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें।

दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, दर्द से भी मिलेगी राहत photo icon6/6

हल्दी

कैविटी की समस्या दूर करने में हल्दी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों की सड़न और दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए हल्दी पाउडर को उंगली पर लेकर दांत पर मलें। इसके बाद ब्रश कर लें।  Also Read - दांतों में कीड़े लगने पर भद्दे नजर आने लगते हैं बच्चें का दांत, इन 3 तरीकों से करें इसका इलाज