Advertisement

गर्मी में सिर पर खुजली रहती है तो ये 5 घरेलू उपाय आएंगे काम, इस तरह करें इस्तेमाल

अगर आपको सिर पर अक्सर ही खुजली की समस्या रहती है, तो आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनकी मदद से डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा और खुजली की समस्या भी दूर होगी।

Written By Anju Rawat
Updated : June 2, 2026 1:24 PM IST

सिर की खुजली कम करने के लिए घरेलू उपाय

गर्मी में पसीने की वजह से त्वचा पर फोड़े-फुंसियां और खुजली जैसी समस्याएं होना आम हैं। लेकिन, कुछ लोगों को गर्मी में सिर पर भी खुजली रहती है। सिर की खुजली डैंड्रफ या इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, ऑयली स्कैल्प भी सिर पर खुजली का एक कारण बन सकता है। सिर की खुजली को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के हेयरकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं सिर की खुजली कैसे कम करें?

1. नारियल तेल और नींबू का रस

अगर आपको सिर पर अक्सर खुजली रहती है, तो आप इसमें नारियल तेल में नींबू का रस मिला सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच नारियल तेल लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद सिर को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे सिर की खुजली शांत होगी और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा।

2. एलोवेरा जेल लगाएं

गर्मी में सिर पर खुजली रहती है, तो आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक प्रदान करता है और सिर की जलन भी शांत होती है। आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसमें स्कैल्प पर लगाएं। एलोवेरा जेल सिर को ठंडा रखता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। कुछ दिनों तक रोजाना इसे लगाने से खुजली से भी छुटकारा मिल सकता है।

Advertisement

3. दही लगाएं

अगर आपको सिर पर खुजली रहती है तो आप दही का यूज कर सकते हैं। दही स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है। दही लगाने से डैंड्रफ और खुजली से छुटकारा मिलता है। आप सादा दही लें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसे स्कैल्प पर धीरे-धीरे अप्लाई करें। आधे घंटे बाद सिर को सादे पानी से धो लें। दही में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन आदि को दूर रखता है। इससे बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और खुजली से भी राहत मिलेगी।

5. मेथी दाने का पेस्ट

सिर की खुजली को कम करने के लिए आप मेथी दाने का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी दाने का पेस्ट डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप रातभर मेथी दाने को पानी में भिगोकर रखें। सुबह मेथी दानों को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर पर लगाकर छोड़ दें और 30 मिनट बाद सिर को सादे पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना इसे लगाने से खुजली में आराम मिल सकता है।