गैस और एसिडिटी से राहत पाने के घरेलू उपाय
Home Remedies For Gas And Acidity: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण गैस और एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। ज्यादा तला भुना और मसालेदार खाना खाने, भोजन करने के बाद देर तक बैठे रहने, एक्सरसाइज न करने और ज्यादा मात्रा में चाय-कॉफी का सेवन करने से गैस और सीने में जलन की शिकायत हो जाती है। इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन उपायों में कुछ ऐसी चीजें भी शामिल हैं, जिन्हें पानी में मिलाकर पीने से गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत मिल सकती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -