मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन-से ड्रिंक्स पीने चाहिए?
How to boost immune power in monsoon- मानसून का मौसम वायरल बीमारियों और इंफेक्शन्स का खतरा साथ लेकर आता है। ऐसे में जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक शक्ति कम होती है वे बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाने के लिए आप बरसात के दिनों में अपनी डाइट में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन करें, हाइड्रेटेड रहें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर में टॉक्सिंस जमा नहीं होंगे और आप खुद को हेल्दी रख सकेंगे। मानसून में कुछ ड्रिंक्स भी आपके शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाने का काम करते हैं। यहां पढ़ें उन्हीं ड्रिंक्स के बारे में जो मानसून में आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।
