बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए कौन-से जूस पिएं।
Bad Cholesterol controlling juice: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट पर सीधा असर (High cholesterol and heart health) पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल नसों में अंदर की तरफ बैठ जाता है और शरीर में रक्त के संचार को धीमा कर देता है। इससे ना केवल हार्ट पर दबाव बढ़ता है बल्कि, हाथों-पैरों और आंखों से जुड़ी समस्याएं (Symptoms of bad cholesterol in eyes) भी बढ़ती हैं। वहीं, लम्बे समय तक हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति को नजरअंदाज करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का रिस्क भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा सकती है। शरीर में छुपे बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के कुछ उपाय (Bad cholesterol ko saaf kaise kare) के बारे में पढ़ें यहां। घर में आसानी से मिल जाने वाली कुछ सब्जियों, फलों और हर्ब्स से तैयार जूस बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ कर सकते (Juices to clean LDL Cholesterol) हैं। ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में पढ़ें यहां।