प्रेग्नेंसी में खट्टी डकार के लिए घरेलू नुस्खे
प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। इसकी वजह से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई गर्भवती महिलाएं खट्टी डकार के कारण भी काफी परेशान रहती हैं। इसकी वजह से मन खराब हो जाता है और कभी-कभी सीने में तेज जलन भी महसूस होती है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी में इस समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं। आज इस लेख में हम ऐसे कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान खट्टी डकार की परेशानी से राहत दिला सकते हैं।
