बवासीर में ये 5 काम से नहीं होगी खुजली और दर्द!
piles treatment in hindi : पाइल्स (piles), जिसे हिंदी भाषा में बवासीर और मेडिकल की भाषा में हेमोरॉयड्स कहते हैं। आपने बहुत से लोगों के मुंह से सुना होगा कि उन्हें बवासीर हो गया है लेकिन इसका सिर्फ यही मतलब नहीं है। लोग फिशर, भगंदर जैसी परेशानियों का भी शिकार होते हैं और इन परेशानियों में लोगों को दर्द के साथ-साथ मल में खून आने की समस्या भी होती है। कभी-कभार बवासीर की परेशानी काफी बढ़ जाती है। स्टेज-1 में बवासीर दिक्कत पैदा करता है लेकिन जब ये स्थिति स्टेज 3 से 4 तक पहुंचती है तो लोगों को दिक्कत होनी शुरू होती है। इस दौरान व्यक्ति को खुजली से लेकर जलन तक का सामना करना पड़ता है। शुरुआती दौर में आप बवासीर के लिए घरेलू नुस्खे (piles treatment in hindi) आजमा सकते हैं। उदाहरण के लिए आप बैठकर नहाने की कोशिश कर सकते हैं। एक बड़ा भगोना लीजिए और उसनें थोड़ा गर्म पानी डाल दें। अब उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं और करीब 10 मिनट तक बैठे रहें। दिन में से दो तीन बार ऐसा करें। ये दर्द और खुजली से आराम दिलाने में मदद करता है। अगर आप भी इस परेशानी के शिकार हैं तो बिना पैसा खर्च किए इन 5 तरीकों से बवासीर में आराम पा सकते हैं।