बालों की चिपचिपाहट कैसे दूर करें?
गर्मियों में पसीने की वजह से स्कैल्प ऑयल हो जाता है। इसकी वजह से सिर पर खुजली होने लगती है और व्यक्ति इरिटेट महसूस करता है। कई लोगों को तो ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए हर रोज बाल धोने की जरूरत पड़ जाती है। अगर आपके बाल भी गर्मियों में ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं, तो इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ कुछ घरेलू उपाय आजमाकर भी चिपचिपे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि बालों की चिपचिपाहट कैसे कम करें?
