hamburger icon
A
Read in English

रूक-रूक कर आ रही हिचकी ने किया है परेशान? फॉलो करें ये 5 घरेलू उपाय जल्द मिलेगी राहत

लगातार हिचकी आना आपको काफी परेशान कर सकता है जिससे आप काफी असहज महसूस कर सकते हैं। यदि आप लगातार आ रही हिचकी से राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लेख में बताए गए उपायों को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Gulshan Kumar | Published : March 27, 2024, 6:32 PM

रूक-रूक कर आ रही हिचकी ने किया है परेशान? फॉलो करें ये 5 घरेलू उपाय जल्द मिलेगी राहत photo icon1/6

हिचकी के लिए घरेलू उपाय

हिचकी एक ऐसी समस्या है जो कहीं भी और कभी भी शुरू हो सकती है। कई बार हिचकी 2-4 बार आने के बाद अपने आप बंद हो जाती है, लेकिन कई बार हिचकी एक बार शुरू हो जाए तो बंद होने का नाम ही नहीं लेती है। इसके अलावा खानपान के कारण भी हिचकी की समस्या हो सकती है। हालांकि खानपान के कारण होने वाली हिचकी थोड़ी देर में खुद ब खुद शांत हो जाती है। लेकिन यदि हिचकी कई घंटे तक रुकने का नाम न ले तो यह काफी गंभीर हो सकता है। इसके लिए हम आपको कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जो आपकी हिचकी की समस्या को खत्म कर सकते हैं।

रूक-रूक कर आ रही हिचकी ने किया है परेशान? फॉलो करें ये 5 घरेलू उपाय जल्द मिलेगी राहत photo icon2/6

पुदीना और नींबू का रस

हिचकी की समस्या से जल्द राहत पाने के लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 4-6 पुदीने के पत्तों का रस और 1/2 नींबू का रस मिलाकर पीने से हिचकी काफी तेजी से रुक जाती है। इसके अलावा यह ड्रिंक आपकी पाचन संबंधी समस्याओं को भी ठीक करने का काम करती है। Also Read - बार-बार हिचकी क्यों आती है? डायफ्राम की समस्या है कनेक्शन जानें इससे बचाव के घरेलू उपाय

रूक-रूक कर आ रही हिचकी ने किया है परेशान? फॉलो करें ये 5 घरेलू उपाय जल्द मिलेगी राहत photo icon3/6

सोंठ और हरड़

पाचन तंत्र के रामबाण उपाय सोंठ और हरड़ हिचकी की समस्या को भी दूर करने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको हिचकी आने पर 1-1 चम्मच सोंठ और हरड़ का चूर्ण लेकर पानी के साथ सेवन करना है। इससे आपकी हिचकी की समस्या काफी जल्द ठीक हो सकती है।

रूक-रूक कर आ रही हिचकी ने किया है परेशान? फॉलो करें ये 5 घरेलू उपाय जल्द मिलेगी राहत photo icon4/6

अदरक

अदरक वाली चाय पीना भला किसे पसंद नहीं होता है। चाय में अदरक न हो तो इसका स्वाद भी आधा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक आपकी हिचकी की समस्या को भी ठीक कर सकता है। यदि आप 1-2 टुकड़े अदरक के मुंह में रखकर चूस लेते हैं तो इससे आपकी समस्या ठीक हो सकती है। Also Read - हिचकी कब और क्यों आती है? जानें किस स्थिति में आती है बार-बार हिचकी

रूक-रूक कर आ रही हिचकी ने किया है परेशान? फॉलो करें ये 5 घरेलू उपाय जल्द मिलेगी राहत photo icon5/6

शहद

हमारे जीवन में मिठास घोलने वाला शहद कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से हमें निजात दिलाने का काम करता है। हिचकी से राहत दिलाने में शहद भी काफी काम आ सकता है। इसके लिए आप हिचकी आने पर 1 चम्मच शहद का सेवन करें। यह आपकी हिचकी की समस्या को जल्द ठीक करेगा।

रूक-रूक कर आ रही हिचकी ने किया है परेशान? फॉलो करें ये 5 घरेलू उपाय जल्द मिलेगी राहत photo icon6/6

नींबू

गर्मी के मौसम में नींबू पानी पीना भला किसे पसंद नहीं होता है। यह हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक हमें गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाने का काम करता है। यदि आप हिचकी से राहत पाना चाहते हैं तो नींबू आपकी इसमें काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आप हिचकी आने पर 1 नींबू का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसें। Also Read - बच्चों को गर्भ में हिचकी क्यों आती है? जानिए क्या है इसके पीछे की रोचक वजह