गर्मियों में बच्चों को होती है घमौरियां
गर्मियों का मौसम बच्चों के लिए भी बहुत नाजुक होता है। गर्मियों में चिलचिलाती धूप, गर्मी और पसीने के कारण बच्चों को घमौरियां होना आम बात है। दरअसल, गर्मियों में जो बच्चे बार धूप, धूल और मिट्टी में खेलते हैं, उन्हें पसीना ज्यादा आता है। छोटे बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए पसीना ज्यादा आने पर स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और लाल दाने, खुजली और जलन जैसी समस्या हो जाती है। गर्मियों में बच्चों को होने वाली घमौरियों पर तुरंत ध्यान न दिया जाए, तो इससे परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। पसीने और धूल- मिट्टी के कारण अगर आपके बच्चों को भी घमौरियां हो गई हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, इस राहत पाने के घरेलू उपायों के बारे में।