hamburger icon
A
Read in English

कान में दर्द से रातभर परेशान कर रहा है आपका बच्चा? इन 5 नुस्खों से करें इसका इलाज

Ear Pain Relief Home Remedies : सर्दी, एलर्जी और संक्रमण की वजह से अक्सर बच्चों के कान में दर्द की शिकायत बन जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप डॉक्टर के इलाज के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खें भी आजमा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 27, 2025, 1:23 PM

कान में दर्द से रातभर परेशान कर रहा है आपका बच्चा? इन 5 नुस्खों से करें इसका इलाज photo icon1/6

कान के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय

How to Relief Ear Pain : अक्सर कुछ बच्चों को कान में दर्द होने की शिकायत हो जाती है। यह दर्द इतनी तेज होता है कि बच्चा इसे बर्दाश्त नहीं कर पाता है। ऐसे में बच्चे का रोना पैरेंट्स को विचलित कर सकता है। वैसे तो कान के दर्द को दूर करने के लिए डॉक्टर से ही परामर्श लेना चाहिए, ताकि पता लगाया जा सके कि कान के दर्द की वजह क्या है। संक्रमण या फिर कान में जमा मैल की दर्द हो सकता है। खैर, अगर आपको पता चल जाए कि बच्चे के कान के दर्द की वजह क्या है, तो फिर आप उसके अनुसार कान के दर्द का इलाज करवा सकते हैं। हालांकि, बच्चे को दर्द से राहत दिलाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं।

कान में दर्द से रातभर परेशान कर रहा है आपका बच्चा? इन 5 नुस्खों से करें इसका इलाज photo icon2/6

बर्फ की सिकाई

जब कान में दर्द होता है, तो यह बहुत पीड़ादायक और असहनीय हो सकता है, जिससे कान के आस-पास हल्की सी जलन भी महसूस हो सकती है। ऐसे में बच्चे को दर्द से राहत दिलाने के लिए बर्फ की सिकाई की जा सकती है। सिकाई के लिए एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लेकर कान के आसपास के एरिये की सिकाई करें, आराम मिलेगा।  Also Read - 5 साल के बच्चे के कान में दर्द हो तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानिए घर पर कैसे करें इलाज

कान में दर्द से रातभर परेशान कर रहा है आपका बच्चा? इन 5 नुस्खों से करें इसका इलाज photo icon3/6

नाक में डालने वाली सलाइन ड्रॉप्स

यदि कान में दर्द सर्दी, बंद नाक या फिर एलर्जी की वजह से हो रहा है, तो इसे दूर करने के लिए नाक में नमक के पानी की बूंदे या फिर नेजल स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है। इससे बंद नाक से कान पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और दर्द से भी निजात मिलता है।

कान में दर्द से रातभर परेशान कर रहा है आपका बच्चा? इन 5 नुस्खों से करें इसका इलाज photo icon4/6

ऑलिव ऑयल से कान दर्द को करें कम

अगर बच्चों के कान में वैक्स जमकर टाइट हो गई है और वह दर्द की वजह बन रही है, तो आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, जैतून का तेल संक्रमण को दूर करने में काफी प्रभावी माना जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए पहले तेल को हल्का सा गर्म कर लें, फिर इसे कॉटन बॉल की मदद से कान में डालें। याद रखें अगर डॉक्टर मना करें, तो बच्चों में कान में तेल डालने से बचें।  Also Read - कान के अंदर घाव हो, तो क्या करें? डॉक्टर बता रहे हैं सही इलाज

कान में दर्द से रातभर परेशान कर रहा है आपका बच्चा? इन 5 नुस्खों से करें इसका इलाज photo icon5/6

तुलसी का रस

कान के दर्द में तुलसी की पत्ति‍यों के अर्क का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, क्योंकि यह नेचुरल पेन क‍िलर का काम करती हैं। ऐसे में पहले पत्तियों को धोकर साफ कर लें, फिर इन्हें पीसकर इनका अर्क निकाल लें। इस अर्क को अच्छे से छानकर एक-दो बूंदे कान में डालें। फायदा मिलेगा।

कान में दर्द से रातभर परेशान कर रहा है आपका बच्चा? इन 5 नुस्खों से करें इसका इलाज photo icon6/6

लहसुन से कान दर्द से मिलेगा आराम

कान के दर्द को दूर करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह एंटी-बैक्टीरियल होता है। इसके इस्तेमाल के लिए लहसुन की कुछ कलियों को सरसों को तेल या जैतून के तेल में पका लें। फिर इस तेल को हल्का सा ठंडा कर लें। फिर इसकी एक-एक ड्रॉप कानों में डालें। ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। Also Read - सर्दियों में साइनस और कान की समस्या क्यों बढ़ जाती है?