बवासीर के लिए फूड्स
क्या आपको कब्ज की समस्या रहती है? लंबे समय तक कब्ज की वजह से बवासीर हो गया है? अगर हां, तो थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। बवासीर होने पर लोग तरह-तरह की दवाइयों और चूर्ण का सेवन करते हैं, जो जरूरी भी है। लेकिन, मल त्याग को आसान बनाने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन भी कर सकते हैं। फाइबर रिच फूड्स कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में-
