एसिडिटी से परेशान लोगों के लिए घरेलू नुस्खे
Home Remedies for acidity problem: वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के कारण जिन हेल्थ प्रॉब्लम्स में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है उनमें एसिडिटी भी एक प्रमुख समस्या है। बहुत देर तक बैठे रहने, फिजिकल एक्टिविटीज की कमी और लगातार बढ़ता वर्क प्रेशर और तनाव पाचन तंत्र पर बहुत बुरा असर डालता है। ऐसे में एसिडिटी, पेट दर्द और पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी बढ़ोतरी होने लगती है।
