hamburger icon
A
Read in English

डिलीवरी के बाद पीएं इन काले-भूरे बीजों का पानी, तुरंत शुरू होगा वेट लॉस और मिलेंगे ये भी लाभ

Delivery ke baad ajwain: अगर आप अजवाइन का पानी पी रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: August 20, 2024, 9:45 PM

डिलीवरी के बाद पीएं इन काले-भूरे बीजों का पानी, तुरंत शुरू होगा वेट लॉस और मिलेंगे ये भी लाभ photo icon1/6

अजवाइन का पानी पीते समय रखें इन बातों का ध्यान

Tips for drinking ajwain water post delivery: प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को अपने खान-पान पर खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को उन चीजों के सेवन क सलाह दी जाती है जिससे उन्हें ना केवल शक्ति मिले बल्कि, उनका बॉडी डिटॉक्स (body detox post delivery) भी आसानी से हो सके। ऐसा ही एक दादी-नानी का नुस्खा है अजवाइन का पानी जो प्रेगनेंसी और डिलिवरी के बाद महिलाओं को पीने के लिए दिया जाता है। हालांकि, अगर आप अजवाइन का पानी पी रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। बच्चे के जन्म के बाद अजवाइन का पानी पीने से जुड़ी सावधानियों के बारे में आइए जानें क्या है एक्सपर्ट की राय।

डिलीवरी के बाद पीएं इन काले-भूरे बीजों का पानी, तुरंत शुरू होगा वेट लॉस और मिलेंगे ये भी लाभ photo icon2/6

क्यों पीना चाहिेए अजवाइन का पानी

न्यूट्रिशनिस्ट एंड लाइफस्टाइल एजुकेटर डॉ. निधि चौधरी कहती हैं कि, अजवाइन के पानी का सेवन न्यू मदर्स के लिए फायदेमंद होता है। अजवाइन में ऐसे गुण होते हैं जो हार्मोन्स के लेवल को संतुलित करते हैं जिससे आपको वेट लॉस में भी मदद होती है।  Also Read - मानसून में खराब खानपान के कारण बच्चे बार-बार बीमार क्यों पड़ने लगते हैं? जानें क्या करें उनकी डाइट में बदलाव

डिलीवरी के बाद पीएं इन काले-भूरे बीजों का पानी, तुरंत शुरू होगा वेट लॉस और मिलेंगे ये भी लाभ photo icon3/6

ऐेसे करें तैयार अजवाइन का पानी

आप 2 लीटर पानी में 2-3 चम्मच अजवाइन के बीज उबालें और इसे ढंक कर रख दें। दिनभर में यह पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीएं।

डिलीवरी के बाद पीएं इन काले-भूरे बीजों का पानी, तुरंत शुरू होगा वेट लॉस और मिलेंगे ये भी लाभ photo icon4/6

करें इन चीजों से परहेज

एक्सपर्ट के अनुसार महिलाओं को डिलीवरी के बाद कोल्ड ड्रिंक्स, अल्कोहल, डीप फ्राइड फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी मिल्क सप्लाई पर असर पड़ सकता है। साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  Also Read - बदलते मौसम में बुखार और खांसी-जुकाम से बचने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, कम पड़ेंगे बीमार

डिलीवरी के बाद पीएं इन काले-भूरे बीजों का पानी, तुरंत शुरू होगा वेट लॉस और मिलेंगे ये भी लाभ photo icon5/6

प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट खाएं

डाइटिशियन के अनुसार, अपने वजन के मुताबिक अपनी डाइट रखें। ब्रेकफास्ट में आप 2 अंडे और दूध ले सकती हैं। दलिया के साथ दूध भी अच्छा ब्रेकफास्ट हो सकता है।

डिलीवरी के बाद पीएं इन काले-भूरे बीजों का पानी, तुरंत शुरू होगा वेट लॉस और मिलेंगे ये भी लाभ photo icon6/6

हाइड्रेटेड रहें

दिन में नारियल पानी पीएं। इसके अलावा दिन में किसी भी सीजनल फल का सेवन करें। इसी तरह लंच में आप लौकी, तुरई या गलका जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद होगी।  Also Read - क्या वाकई Ozempic वजन और शुगर कम करने की सही दवा है? जानें कैसे करती है यह शरीर पर काम